

फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग के दौरान सलमान खान काले हिरण के शिकार के मामले में उलझे थे. ये बात साल 1998 की है. तब से अब तक लंबा समय बीत चुका है. लेकिन ये मामला सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा है. अब फिल्मी दुनिया में ही इस पर बहस छिड़ गई है. असल में काला हिरण नाम से ही एक फिल्म बन रही है. जो इसी केस पर बेस्ड है. फिल्म को लेकर कई कंट्रोवर्सी हैं. पर, अब एक्टर सोनू मिश्रा के दावे ने फिर फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है. सोनू मिश्रा का दावा है कि फिल्म से सलमान खान का कनेक्शन समझ में आते ही उन्होंने फिल्म छोड़ दी.
ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के बाद ये मशूहर म्यूजिक कंपोजर भी ले रहा है रिटायरमेंट! बोले- नए सफर पर निकलने का समय आ गया
सलमान को नेगेटिव दिखाने पर उठाए सवाल
सोनू मिश्रा ने दावा किया है कि फिल्म काला हिरण में उन्हें कास्ट किया गया था. लेकिन वो खुद फिल्म से दूर हो गए. मीडिया से बात करते हुए सोनू मिश्रा ने कहा कि वो पहले फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड थे क्योंकि उन्हें सुपरस्टार सलमान खान का रोल निभाना था. उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन जब उन्हें लगा कि फिल्म का इरादा नेगेटिव है. तो उन्होंने इससे अलग होने का फैसला किया. उन्होंने आगे कहा कि किसी का अपना नजरिया हो सकता है, लेकिन अगर आप सलमान खान जैसे बड़े स्टार को सिर्फ नेगेटिव तरीके से दिखा रहे हैं और कहानी का सिर्फ एक पक्ष सामने रख रहे हैं. तो वो उस फिल्म का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहते.
#SalmanKhan – Sonu Mishra Opens Up About Why He Left Kaala Hiran
Actor Sonu Mishra has revealed that he is not a part of Kaala Hiran and claims he never signed the film’s contract.
According to Mishra, he was initially told that the project was a strong and positive film, but… pic.twitter.com/MtGd1ZWg2Z
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) June 15, 2026
एग्रीमेंट और मीडिया क्लॉज आपत्ति
सोनू मिश्रा ने बताया कि उन्होंने फिल्म का एग्रीमेंट साइन नहीं किया था. उनके मुताबिक दो दिन की शूटिंग के बाद उन्होंने मेकर्स से स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट मांगा. तब उन्हें पता चला कि फिल्म की कहानी एकतरफा नजरिए से बनाई जा रही है. सोनू ने दावा किया है कि एग्रीमेंट में ऐसी बातें थी. जिनके मुताबिक उन्हें मीडिया में भी स्टार के खिलाफ बोलना पड़ सकता था. इसे उन्होंने अपने उसूलों के खिलाफ बताया. इस पूरे मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 जून 2026 को फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया था और उनसे जवाब मांगा है. इस मामले की अगली सुनवाई 19 जून 2026 को होगी. हालांकि फिल्म के मेकर्स ये भी दावा कर रहे हैं कि वो किसी को निगेटिव रूप से नहीं दिखा रहे. और न ही वो ये दावा कर रहे हैं कि फिल्म सलमान खान पर है.





