खबर

काला हिरण में ये एक्टर बनने वाला था सलमान खान, स्क्रिप्ट पढ़ते ही रिजेक्ट की फिल्म | Sonu Mishra was set to play lead role in Movie Kala Hiran rejected it immediately after reading the script



फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग के दौरान सलमान खान काले हिरण के शिकार के मामले में उलझे थे. ये बात साल 1998 की है. तब से अब तक लंबा समय बीत चुका है. लेकिन ये मामला सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा है. अब फिल्मी दुनिया में ही इस पर बहस छिड़ गई है. असल में काला हिरण नाम से ही एक फिल्म बन रही है. जो इसी केस पर बेस्ड है. फिल्म को लेकर कई कंट्रोवर्सी हैं. पर, अब एक्टर सोनू मिश्रा के दावे ने फिर फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है. सोनू मिश्रा का दावा है कि फिल्म से सलमान खान का कनेक्शन समझ में आते ही उन्होंने फिल्म छोड़ दी.  

ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के बाद ये मशूहर म्यूजिक कंपोजर भी ले रहा है रिटायरमेंट! बोले- नए सफर पर निकलने का समय आ गया

सलमान को नेगेटिव दिखाने पर उठाए सवाल

सोनू मिश्रा ने दावा किया है कि फिल्म काला हिरण में उन्हें कास्ट किया गया था. लेकिन वो खुद फिल्म से दूर हो गए. मीडिया से बात करते हुए सोनू मिश्रा ने कहा कि वो पहले फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड थे क्योंकि उन्हें सुपरस्टार सलमान खान का रोल निभाना था. उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन जब उन्हें लगा कि फिल्म का इरादा नेगेटिव है. तो उन्होंने इससे अलग होने का फैसला किया. उन्होंने आगे कहा कि किसी का अपना नजरिया हो सकता है, लेकिन अगर आप सलमान खान जैसे बड़े स्टार को सिर्फ नेगेटिव तरीके से दिखा रहे हैं और कहानी का सिर्फ एक पक्ष सामने रख रहे हैं. तो वो उस फिल्म का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहते.

एग्रीमेंट और मीडिया क्लॉज आपत्ति

सोनू मिश्रा ने बताया कि उन्होंने फिल्म का एग्रीमेंट साइन नहीं किया था. उनके मुताबिक दो दिन की शूटिंग के बाद उन्होंने मेकर्स से स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट मांगा. तब उन्हें पता चला कि फिल्म की कहानी एकतरफा नजरिए से बनाई जा रही है. सोनू ने दावा किया है कि एग्रीमेंट में ऐसी बातें थी. जिनके मुताबिक उन्हें मीडिया में भी स्टार के खिलाफ बोलना पड़ सकता था. इसे उन्होंने अपने उसूलों के खिलाफ बताया. इस पूरे मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 जून 2026 को फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया था और उनसे जवाब मांगा है. इस मामले की अगली सुनवाई 19 जून 2026 को होगी. हालांकि फिल्म के मेकर्स ये भी दावा कर रहे हैं कि वो किसी को निगेटिव रूप से नहीं दिखा रहे. और न ही वो ये दावा कर रहे हैं कि फिल्म सलमान खान पर है.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button