खबर

सबसे ताकतवर फल कौन सा होता है? | sabse takatvar fal kaun sa hai



जब भी सेहत बनाने और ताकत पाने की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सेब, अनार या फिर केला आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी फल है जिसे न्यूट्रिशन के मामले में सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है. जी हां, इस फल का नाम है कीवी. बाहर से भूरा और रोएं जैसी स्किन वाला यह छोटा सा फल अंदर से हरा और सेहत का खजाना होता है. अगर आप अपनी रोज की डाइट में इसे शामिल कर लें, तो शरीर की आधी से ज्यादा बीमारियां तो ऐसे ही दूर भाग जाएंगी.

इम्यूनिटी मजबूत करती है:

आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में जल्दी बीमार पड़ना आम बात हो गई है. कीवी में मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. नियमित रूप से इसका सेवन सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों से राहत दिला सकता है.

पेट को रखता है दुरुस्त:

अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या रहती है, तो कीवी आपके लिए रामबाण इलाज है. इसमें भरपूर फाइबर होता है जो खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है. पेट साफ रहने से दिनभर शरीर में फुर्ती बनी रहती है. 

दिल की सेहत के लिए अच्छा:

कीवी में पोटेशियम और फाइबर दोनों होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक घट जाता है.

नींद न आने की समस्या से राहत:

आजकल काम के स्ट्रेस की वजह से बहुत से लोगों को रात में ठीक से नींद नहीं आती. कीवी में सेरोटोनिन नाम का केमिकल पाया जाता है जो दिमाग को शांत करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है. रात को सोने से पहले एक कीवी खाना सेहत के लिए बहुत फायदमंद होता है.

कीवी खाने का सही तरीका और समय?

कीवी को आप सुबह नाश्ते में या फिर दोपहर के समय खा सकते हैं. इसे छीलकर सीधे खाया जा सकता है या फिर इसका जूस और स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं. इसे बहुत ज्यादा मात्रा में भी न खाएं, दिन में 1 या 2 कीवी खाना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल काफी है.

इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट और दानेदार चूरमा लड्डू बनाने का आसान तरीका, देखें रेसिपी वीडियो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button