

नई दिल्ली:
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की तरफ से आयोजित हो रहा ‘जन महाभियोग’ फिलहाल टाल दिया गया है. यह आयोजन 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. दिल्ली में खराब मौसम की वजह से यह आयोजन टाल दिया गया है. कांग्रेस की तरफ से यह जानकारी दी गई है. कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कई सांसद इस आयोजन में शामिल होने वाले थे. दिल्ली में कल रात से ही बारिश का दौर जारी है. जिसकी वजह से आज सुबह से भी मौसम साफ नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ सांसद इस आयोजन के लिए दिल्ली नहीं पहुंच पाए हैं. इस तरह के कई कई कारणों की वजह से यह आयोजन आगे बढ़ा दिया गया है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दोपहर में 1 बजे मीडिया से बात करेंगे. माना जा रहा है कि इसमें राहुल आगे की रणनीति की जानाकारी दे सकते हैं.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होना था प्रदर्शन
दरअसल, आज दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट पर मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर यह आयोजन होना था. विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं का पहुंचना भी शुरू हो गया था. हालांकि दिल्ली-NCR में बदले मौसम ने इस आयोजन को कल के लिए पोस्टपोन कर दिया. इंडिया गठबंधन के सांसदों का कहना है मौसम की वजह से तारीख बदली है, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उनका मोर्चा जारी रहेगा. कल यह आयोजन आयोजित किया जाएगा.
ये वीडियो भी देखिए.
बता दें कि विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह आयोजन हो रहा था. कांग्रेस इस आयोजन को करने वाली थी, जिसमें इंडिया गठबंधन के दलों के सांसद शामिल होने वाले थे. इस कार्यक्रम को पूरी तरह एक अदालत और लोकतांत्रिक संसद की तर्ज पर डिजाइन किया गया था. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार इसकी अध्यक्षता करने वाली थी, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे महाभियोग प्रस्ताव पेश करने वाले थे. राहुल गांधी समेत कई सांसद इसमें भाग लेने वाले थे.
ये भी पढे़ंः IDBI बैंक के निजीकरण पर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, कर्मचारियों को लिखा- मैं आपके साथ हूं





