खबर

श्रीलंका के इतिहास में 604 दिनों तक चलने वाली भारतीय फिल्म का वो 56 साल पुराना गाना, कान्हा की बांसुरी से राधा की जलन को सुमन कल्याणपुर ने किया था बयां | Suman Kalyanpur 56 year old song from longest running indian film in Sri Lanka history for 604 days shows Radha jealousy over Krishna bansuri



नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पहचान बना चुका है. जहां राज कपूर को रुस के लोग भलीभांति जानते हैं तो वहीं बॉलीवुड की फिल्मों को श्रीलंका से लेकर स्विट्जरलैंड जैसे देशों में पहचान मिल चुकी है. ऐसी ही 70 के दशक की भारतीय फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो 604 दिनों तक श्रीलंका के सिनेमाघर में चली थी और अब तक की सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्मों में शामिल होने का खिताब अपने नाम कर दिया. इस फिल्म के गानों को सुमन कल्याणपुर, महेंद्र कपूर, आशा भोसले, मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर जैसे दिग्गज सिंगरों ने आवाज दी. लेकिन इस 56 साल पुरानी फिल्म का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसे सुमन कल्याणपुर ने अपनी आवाज दी और राधा की कान्हा की बांसुरी के प्रति अपनी जलन बयां की. 

सुमन कल्याणपुर का 56 साल पुराना गाना 

सुमन कल्याणपुर बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं, जिनकी तुलना अक्सर लता मंगेशकर से होती रही है. हालांकि उनके गाने आज भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं. इन्हीं में से एक गाना 1970 में गीत फिल्म का बांसुरी बजाई के है, जिसमें कान्हा की बांसुरी से जलन करती राधा का दुख बयां किया गया है. इस गाने को कल्याणजी आनंदजी ने कंपोज किया और प्रेम धवन ने लिखा था. गाने को राजेंद्र कुमार और माला सिन्हा पर फिल्माया गया है, जिसे आज भी काफी पसंद किया जाता है. 

ये भी पढ़ें- रामायण के दौर में आया दूरदर्शन का 38 साल पुराना सीरियल, एक्टिंग छोड़ने के बाद आशा पारेख ने किया प्रोड्यूस, रोमांटिक स्टोरी ने जीता दिल

बांसुरी बजाई के के लिरिक्स

क्या है इस बांसुरिया में जो मुझमें नहीं, सांवरिया?
कभी होंठों से मुझे भी लगा ले
बांसुरी बनाई के, हो, बांसुरी बनाई के
बांसुरी बनाई के, हो, बांसुरी बनाई के
मैं तो गाऊं
ओ, मैं तो गाऊं तेरे गीत, मेरे मीत
सारे जग को भुलाई के
कभी होंठों से मुझे भी लगा ले
बांसुरी बनाई के, बांसुरी बनाई के
तोरे संग नेहा लागा, तोरे रंग राखी
बन-बन, द्वारे-द्वारे फिरूं मदमादती 
तुझमें ही समा गई, मैं तेरे पास आई के
कभी होंठों से मुझे भी लगा ले 

श्रीलंका में बनाया रिकॉर्ड

गीत फिल्म का नाम है, जिससे साफ पता चलता है कि यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसे रामायण फेम डायरेक्टर रामानंद सागर ने डायरेक्ट किया. यह 1969 में आई बंगाली फिल्म चिरोदिनेर का रीमेक है, जिसमें राजेंद्र कुमार और माला सिन्हा के अलावा सुजीत कुमार लीड रोल में नजर आए थे. IMdb के अनुसार, गीत श्रीलंका के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है. दरअसल, किसी भी भाषा की फिल्म के तौर पर कोलंबो के क्राउन सिनेमा में 604 दिनों तक चलने वाली फिल्म गीत है. 

ये भी पढ़ें- साजन के इंतजार में बना माधुरी दीक्षित का 27 साल पुराना गाना, चांद तारों से लेकर पति का जिक्र, अलका याग्निक की आवाज से सुपरहिट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button