मध्य प्रदेश

देश के टॉप-10 सबसे जहीरी हवा वाले शहरों में MP का यह जिला नंबर-1! CPCB का आंकड़ा


देश में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है. देश के कुछ शहरों की स्थिति काफी खराब है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के शाम 4 बजे के बुलेटिन के अनुसार, बुधवार (28 अक्टूबर) को देशभर के उन 10 शहरों की जानकारी लिस्ट जारी की है जहां सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दर्ज किया गया है. 

वहीं,  बुधवार को  दिल्ली का औसत AQI 229 (खराब) दर्ज किया गया है. कुल मिलाकर देखें तो जिन शहरों का AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया उनमें अधिकतर से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के आसपास के इलाकें शामिल हैं. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में AQI 220, गाजियाबाद में AQI 210 और गुरुग्राम में AQI 203 दर्ज किया गया है, जोकि खराब श्रेणी में आते हैं. 

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी

किन शहरों में वायु सबसे प्रदूषित?

जिन शहरों में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया उनमें सबसे ऊपर मध्य प्रदेश का पीथमपुर रहा. यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 286 दर्ज किया गया है, जोकि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. दूसरे नंबर पर यूपी के खोड़ा रहा जहां AQI 277, तीसरे नंबर पर हरियाणा का पानीपत रहा, जहां AQI 274 दर्ज किया गया. चौथे नंबर पर हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मानेसर के पास स्थित पंचगांव  रहा, यहां AQI 265 रहा. वहीं, पांचवे नंबर पर हरियाणा का बल्लभगढ़ रहा, यहां AQI 264 रहा. 

सबसे खराब AQI वाले अन्य शहरों में छठे नंबर पर बिहार का किऊल शहर का AQI 263, सातवें नंबर पर राजस्थान का भिवाड़ी शहर रहा, यहां AQI 253 और आठवें नंबर बीकानेर में AQI 253 दर्ज किया गया. वहीं, नौवें नंबर पर  हरियाणा का कैथल रहा, यहां AQI 246 रहा. वहीं, दसवें नंबर पर नोएडा शहर रहा, जहां AQI 246 दर्ज किया गया. 

बता दें कि सर्दियां बढ़ने के साथ ही हवा की गति धीमी और ठंडी हो जाती है. इस कारण वातावरण में मौजूद धुएं और दूल के कण ऊपर नहीं जा पाते आर निचली वायुमंडल में ही रह जाते हैं. इस कारण स्मॉग की चादर शहरों में दिखाई देती है. 

Delhi Weather: दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button