खबर

दरभंगा स्नातक चुनाव: 60 घंटे चली गिनती, RJD ने BJP के सर्वेश को हराया; 40 प्रत्याशियों के ‘दंगल’ की पूरी कहानी | Darbhanga Graduate MLC Election Result Rjd Defeats Bjp After 60-Hours Counting


बिहार के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद RJD प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई. दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी हिमांशु कुमार राय ने गुरुवार को अनिल कुमार झा को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा. अनिल कुमार झा ने एनडीए प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 4,010 मतों के अंतर से हराया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अनिल कुमार झा को कुल 25,406 मत मिले, जबकि एनडीए प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 21,396 मत प्राप्त हुए. इस तरह अनिल कुमार झा ने 4,010 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. आयुक्त ने अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि मतगणना का कार्य निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया. इसमें सभी सहयोगी कर्मियों के साथ दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार, नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा और समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

मतगणना के दौरान हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा

हालांकि, दरभंगा स्नातक सीट की मतगणना के दौरान हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा भी देखने को मिला. काउंटिंग के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा और माहौल कई बार तनावपूर्ण हो गया. स्थिति को देखते हुए करीब पांच लोगों को हिरासत में लिया गया. विवाद बढ़ने पर मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. आखिरकार लगभग 60 घंटे तक चली लंबी गिनती के बाद परिणाम RJD के पक्ष में गया.

Latest and Breaking News on NDTV

अनिल कुमार झा ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने उन पर दो बार भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया. इसके लिए उन्होंने तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर उन्हें समर्थन दिया है. इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया. मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर अनिल कुमार झा ने कहा कि मतगणना निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही है. अधिकारियों ने बिना किसी भेदभाव के मतगणना की प्रक्रिया पूरी की है. उन्होंने मतगणना में धांधली के आरोपों को खारिज करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पर भरोसा जताया.

किसको कितना वोट मिला?

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 40 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे थे. आज संपन्न हुई मतगणना परिणाम में जिनमें राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अनिल कुमार झा को 25406, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रजनीकांत पाठक को 4514, भाकपा माले के संदीप कुमार चौधरी को 557, भारतीय जनता पार्टी के सर्वेश कुमार को 21396, आदर्श मिथिला पार्टी के नगीना प्रसाद महतो को 109, जन मिथिला विकास पार्टी ब्रह्मानंद मिश्रा को 52 मत, बिहार जस्टिस पार्टी के भरत कुमार राय को 86, जैन स्वराज पार्टी के मोहम्मद इम्तियाज को 12823 वाजिब अधिकार पार्टी के रंजीत कुमार राम को 179 मत प्राप्त हुए हैं.

निर्दलीय प्रत्याशियों में शामिल डॉ अनिल कुमार चौधरी को 135, अभेश चंद्र झा को 163, डॉ अमरजी कुमार को 330, अमरनाथ सिंह को 23, अशोक कुमार पांडे को 596, आदित्य कुमार झा को 1545, मोहम्मद इनामुर रहमान को 48, मोहम्मद इमाम उल हक को 193, कृष्ण मोहन चौधरी को 225, जयप्रकाश झा को 52, दिनेश कुमार चौधरी को 81, दिलीप कुमार को 7143, धर्मेश रंजन अंकुर को 2303, नवीन कुमार को 916, निलेश कुमार कन्हैया को 30, नेहा कुमारी को 59, प्रीति कुमारी को 33, ब्रह्मदेव यादव को 643, रविंद्र कुमार यादव उर्फ रविंद्र कुमार को 1086, रविंद्र प्रसाद सिंह को 118, रिंकी कुमारी को 244, रियासत अली उर्फ कालू को 56, रौशन कुमार राही को 114, वरुणेश विजय को 357, शशि भूषण सिंह को 205, श्याम नारायण कुमार को 548, संजय कुमार देव कन्हैया को 787, सदन कुमार मिश्रा को 690, सरोज कुमार झा को 85, सैयद मोहम्मद सिबगतुल्लाह उर्फ डब्बू खान को 1017 एवं मोहम्मद हारुन रशीद को 54 मत प्राप्त हुए हैं.

ये भी पढे़ं : जामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों की बड़ी जीत, ज्यादातर मांगें मानी गईं, चुनाव की तारीख भी हुई तय




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button