खबर

’60 हजार साल तक कीड़े के रूप में जन्म होगा’, राम मंदिर कथित दान घोटाले में पोस्टर वॉर शुरू | Ayodhya Poster war begins over alleged donation scam in Ram Mandir 


अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में 7 करोड़ की कथित चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है, लेकिन सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसे लेकर अब अयोध्या में सियासी पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. जिसकी शुरुआत युवा कांग्रेस ने की है. युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने अयोध्या कैंट के सबसे व्यस्त पुष्पराज चौराहे पर एक पोस्टर लगाया जिस पर संस्कृत का श्लोक और उसका अर्थ लिखा है. जिसमें कहा गया है कि जो भी दान का धन चुराता है, वह 60 हजार वर्षों तक नरक में कीड़े के रूप में जन्म लेता है. पोस्टर की जानकारी लगते ही सोमवार 15 जून को प्रशासन ने इसे हटवा दिया. बताया जा रहा है कि पोस्टर रविवार 14 जून की रात में लगाया गया था. 

अयोध्या में लगे पोस्टर पर क्या लिखा ?

स्वदत्तं परदत्तं वा यो हरेत वसुन्धरां। षष्टिवर्षसहस्त्राणि विष्ठायां जायते कृमिः।। पोस्टर पर लिखे स्कन्द पुराण के इस श्लोक का मतलब भी समझया गया- ‘जो व्यक्ति मंदिर को दी गई भूमि या संपत्ति (दान का धन) को चुराता है या हड़प लेता है, वह अगले 60 हजार वर्षों तक नरक में कीड़े के रूप में जन्म लेता है. श्रीरामलला न्याय करेंगे’. 

अयोध्या में लगाए गए पोस्टर को प्रशासन ने हटवाया.

अयोध्या प्रशासन ने हटवाया पोस्टर  

दरअसल, अयोध्या राम मंदिर में कथित दान घोटाला सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला था. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और सरकार ने जांच के आदेश दे दिए. तीन सदस्यीय एसआईटी मामले की जांच की रही है. लेकिन, इसी बीच इस मामले में अब कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है. युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने पोस्टर लगाकर विरोध जताया. हालांकि, पोस्टर की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे तुरंत हटवा दिया.  

ये भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर: ‘कैमरा बंद कर चढ़ावा वापस रख दें’, अखिलेश यादव बोले- अधिकारी जांच करें ये सनातन का अपमान

ये भी पढ़ें- ‘अयोध्या में तो भूमिपूजन के समय से ही चोरी हो रही’, राम मंदिर को लेकर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- video

कौन कर रहा मामले की जांच?

कथित चढ़ावा घोटाले की जांच IAS विजय विश्वास पंत,  IPS किरन एस और विशेष सचिव नील रतन की टीम कर रही है. सरकार ने एसआईटी को जांच के लिए 15 दिन का समय दिया है. 15 दिन में इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी. 

ये भी पढ़ें- MP में अब पोस्टर वॉर: BJP कार्यालय के सामने लगा दिग्विजय का बैनर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, क्या लिखा था?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button