खबर

जामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन रहेंगी क्लास, अब घर बैठे होंगे सेमेस्टर एग्जाम भी | Jamia Millia Islamia Continues Online Classes And Exams Till November End Due To Campus Situation



दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने विश्वविद्यालय की सभी कक्षाओं और एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला किया है. कैंपस में बने हालात और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 24 नवंबर तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने का आदेश जारी किया है.

28 अक्टूबर को रजिस्ट्रार ऑफिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार, Odd सेमेस्टर की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 24 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन चलेंगी. इसके साथ ही प्रैक्टिकल, फील्ड वर्क, प्रोजेक्ट वाइवा और माइनर प्रोजेक्ट वाइवा की परीक्षाएं भी 25 से 30 नवंबर के बीच ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी. वहीं थ्योरी पेपर की एंड-सेमेस्टर परीक्षाएं 1 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन होंगी.

सर्दी की छुट्टियां कब तक रहेंगी?

विश्वविद्यालय ने शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. शीतकालीन छुट्टियां 25 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक रहेंगी, जबकि नए सत्र के Even सेमेस्टर की कक्षाएं 13 जनवरी 2027 से शुरू होंगी. प्रशासन ने सभी डीन, विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन शिक्षण और परीक्षाओं के सुचारु संचालन के निर्देश दिए हैं.

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब विश्वविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव और जामिया मिलिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन (JMISU) की बहाली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की स्पष्ट समयसीमा की मांग कर रहे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए शैक्षणिक गतिविधियों को ऑनलाइन मोड में जारी रखने का निर्णय लिया गया है.

हालांकि, विश्वविद्यालय ने यह साफ नहीं किया है कि कैंपस में नियमित ऑफलाइन कक्षाएं कब से पूरी तरह बहाल होंगी. फिलहाल छात्रों को नवंबर के अंत तक ऑनलाइन पढ़ाई और दिसंबर में ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारी करनी होगी.

यह भी पढ़ें: फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस: आशीष चोपड़ा होशियारपुर केंद्रीय जेल में मृत मिला, 9 साल में दर्ज हुए 16 मामले





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button