खबर

चावल के आटे का फेस पैक कैसे बनाएं? शीशे सी चमकने लगेगी स्किन, जानें कैसे करें इस्तेमाल | How to make rice flour face pack chawal ke aate ka face pack kaise banaye



आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन का ध्यान रखना मुश्किल हो गया है. दिन भर धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर हमारी स्किन पर बहुत होता है. स्किन के देखभाल के लिए लोग वेस फॉश आदि कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट महंगे होते हैं तो इसका असर जेब पर भी पड़ता है. ऐसे में आप घर पर ही कुछ घरेलू चीजों की मदद से स्किन का ख्याल रख सकते हैं.  यूट्यूब पर @Maayehkaisekarun चैनल पर पूनम देवनानी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूनम देवनानी ने घर पर चावल के आटे और कुछ चीजों से ऐसा पैक बनाया है, जिसे आप साबुन और पैक दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.

स्किन के लिए चावल के आटे के फायदे

पूनम देवनानी ने मुताबिक, साफ, मुलायम और चमकदार स्किन बनाए रखने के लिए घरेलू उपाय असरदार हो सकते हैं. इस घरेलू नुस्खे में चावल का आटा, आलू का रस, एलोवेरा जेल और विटामिन ई को साबुन में मिलाकर एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट तैयार किया है, जो स्किन के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है.

पूनम देवनानी ने बताया कि चावल का आटा त्वचा को साफ करने, एक्स्ट्रा तेल कम करने और चेहरे की रंगत निखारने में मदद कर सकता है. इसके बाद आलू को कद्दूकस करके उसका रस मिलाएं. आलू को अक्सर घरेलू ब्यूटी टिप्स में दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं. एलोवेरा त्वचा को नमी देने के लिए जाना जाता है, जबकि विटामिन ई को स्किन केयर में काफी अच्छा माना जाता है. इसके बाद इसका साबुन बनाकर इस्तेमाल करें. इससे स्किन को बहुत फायदा मिल सकता है.

चावल के आटे का फेस पैक

वहीं, स्किन एक्सपर्ट डॉ. उपासना बोहरा के अनुसार चेहरे की रंगत को साफ करने के लिए चावल के आटे में थोड़ी दही मिलाएं और इसे एक महीने तक इस्तेमाल करें. एक महीने तक चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से स्किन साफ, मुलायम और चमकदार बनती है.

  • एक साफ कटोरी लें
  • उसमें 2 बड़े चम्मच चावल का आटा डालें
  • अब इसमें 1-2 चम्मच कच्चा दूध या ताजी दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें
  • इस पैक को चेहरे और गर्दन पर बराबर रूप से लगाएं

यह भी पढ़ें:- पुराने अखबार से तोरण कैसे बनाएं? दिवाली के लिए अखबार से डोर बंदनवार बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की पानी की बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने के 3 तरीके, बालकनी गार्डन दिखेगा और खूबसूरत

यह भी पढ़ें:- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button