मध्य प्रदेश

इंदौर में खुलेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्र, ट्रू चिप करेगा 10 करोड़ का निवेश


मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर  में 2 दिवसीय मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 आयोजित किया गया है, जिसमें पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए. उनकी मौजूदगी में ट्रूचिप सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने इंदोर में सेमीकंडक्टर डिजाइन सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए 10 हजार करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव रखा है.

इस दौरान कंपनी के सीईओ नितिन किशोर और रणवीर सिंह ने सीएम से मुलाकात कर ये प्रस्ताव रखा है.  इस अवसर पर कंपनी को इंदौर के परदेशीपुरा स्थित आईटी पार्क-4 में 2,500 वर्ग फीट स्थान के लिए आशय पत्र भी प्रदान किया गया. इसके अलावा समिट के दौरान विभिन्न कंपनियों से करीब 5 हजार 800 करोड़ के निवेश भी प्राप्त हुए हैं. 

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक

सीएम मोहन ने एक्स पर दी जानकारी

सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में अपने एक्स पर जानकारी भी साझा की है. उन्होंने लिखा, ‘इंदौर में आयोजित दो दिवसीय मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ कर निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ विस्तृत चर्चा की. इस अवसर पर निवेशकों को आगामी GIS 2027 में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रदेश सरकार सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने, निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने और मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख तकनीकी केंद्रों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है.’  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन-टू-वन बैठकों के दौरान आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नीतियों के तहत हरसंभव सहयोग, आवश्यक सुविधाएं एवं प्रोत्साहन प्रदान करेगी. साथ ही, उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों को आगामी जनवरी में आयोजित होने वाले जीआईएस 2027 के लिए आमंत्रित भी किया.

PCIe, CXL और USB जैसी तकनीकों में ट्रूचिप एक्सपर्ट

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में स्थापित ट्रूचिप सॉल्यूशंस सेमीकंडक्टर आईपी और वेरिफिकेशन आईपी (VIP) के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक कंपनी है. कंपनी PCIe, CXL, UCIe, USB और DDR जैसे उन्नत प्रोटोकॉल्स के लिए वेरिफिकेशन आईपी सेवाएं उपलब्ध कराती है.

इसके अतिरिक्त, कंपनी सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) वेरिफिकेशन, डिजाइन फॉर टेस्ट (DFT), फिजिकल डिजाइन और पोस्ट-सिलिकॉन सेवाओं में भी विशेषज्ञता रखती है. कंपनी की सहयोगी इकाई ‘फ्यूचरविज’ वीएलएसआई (VLSI) प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है. समिट में दोनों कंपनियां प्रदर्शक के रूप में शामिल रहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button