

Viral News: एक भारतीय इंजीनियर ने 24 हजार रुपये महीने वाली नौकरी से निकाले जाने से लेकर 1.5 करोड़ के जॉब ऑफर तक के सफर के बारे में बात की है. युवक ने रेडिट पर एक पोस्ट में बताया कि वह अपनी पहली नौकरी से निकाले जाने के बाद हार नहीं मानी. उसने कड़ी मेहनत की और कई बड़ी कंपनियों में काम करते हुए करियर में बड़ी छलांग लगाई. युवक ने बताया कि जब वह नौकरी से निकाला गया था तो उस समय बड़ी नाकामी जैसा लगा. पर अब जब वह पीछे मुड़कर देखता है तो सोचता है कि अगर वह वहां रह जाता तो क्या होता? Reddit पर Aggravating_Dot_8757 नाम के यूजर ने एक पोस्ट में बताया कि वह खुद बहुत ही किस्मत वाला मानता है.
L&T Infotech से शुरू किया था सफर
उसने Reddit पर लिखा कि उसने L&T Infotech से अपने करियर की शुरुआत की थी. उसे उस समय ‘मैनुअल टेस्टिंग’ काम दिया गया था. उसे 7 अलग-अलग एग्जाम पास करने थे. पर वह नहीं पास कर सका और नौकरी से निकाल दिया गया. उसने बताया कि नौकरी जाने पर बड़ी नाकामी लगी, पर आज समझ में आता है कि अगर वह उसी रास्ते पर आगे बढ़ता रहता तो शायद साल के 2.9 लाख रुपये कमा रहा होता.
14-15 घंटे दिन में किया काम
वह अपने किस्मती मानते हुए कहता है कि नौकरी से निकाले जाने के 15 दिनों के अंदर ही IBM में काम मिल गया. इससे पहले उसने IBM में कई बार अप्लाई किया था, पर कोई जवाब नहीं आया था. कोविड के दौरान मई 2020 में ‘बिग डेटा’ प्रोजेक्ट से जुड़ने के बारे में युवक ने बताया कि उसने बहुत कड़ी मेहनत की. पहले कभी ‘प्रोडक्शन एनवायरनमेंट’ में काम नहीं किया था, इसलिए काम के दौरान ही चीजें सीख रहा था और खुद को तैयार करने की कोशिश कर रहा था.
सैलरी कम होने पर मैनेजर से की बात
सैलरी कम होने पर उसने ने अपने मैनेजर से बात की. इस पर मैनेजर ने उसे सलाह दी कि दूसरी जगहों पर इंटरव्यू दे और अगर कुछ बेहतर मिलता है, तो बताए. इसके बाद युवक ने कई कंपनियों में इंटरव्यू दिया और जिस पर TCS, कॉग्निजेंट (Cognizant), विप्रो (Wipro) और नाइनलीप्स (Nineleaps) से क्रमशः 7.5, 9, 12 और 13 LPA के ऑफर मिले. इसके बाद उसके मैनेजर ने सबसे बड़े ऑफर के बराबर सैलरी देने की पेशकश की और उसकी सैलरी 1.25 लाख रुपये प्रति महीना हो गई.
यह भी पढ़ें | नौकरी छोड़कर इंडिया घूमने आई यूरोपीय महिला, पहली बार ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर करके बोली- ‘सब वसूल हो गया
UAE की कंसल्टिंग फर्म में मिला 1.5 करोड़ का ऑफर
हालांकि मैनेजर के नौकरी छोड़ने के कारण कंपनी में हालत बदल गए. इस पर उसने भी नौकरी खोजनी शुरू की और उसे एयरबस (Airbus) में 23 लाख का पैकेज और 5 लाख का जॉइनिंग बोनस मिला. फिर उसने 48 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर ‘थॉटवर्क्स’ जॉइन किया. उसने बताया कि अब उसे एक और मौका मिला है. जिसमें उसे 1.5 करोड़ के पैकेज पर कंसल्टिंग फर्म के लिए UAE जाना है. Reddit यूजर ने आखिरी में लिखा कि वह परीक्षाओं में फेल हुआ और अपनी पहली नौकरी खो दी. जब वह लगभग हार मान ली थी, तब एक दोस्त ने उसे IBM में अप्लाई करने के लिए प्रेरित किया.
From getting laid off at 2.9 LPA to a ₹1.5 crore UAE opportunity — sometimes life takes you places you never imagined
by u/Aggravating_Dot_8757 in Indian_flex
एक जान-पहचान वाले व्यक्ति की मदद से उसे ‘बिग डेटा’ में बड़ा मौका मिला. एक मैनेजर ने मुझ पर भरोसा जताया, जबकि बाकी सबको लग रहा था कि टेक्नोलॉजी में बदलाव को मंजूरी नहीं मिलेगी. उसने लिखा कि बेशक, उसने कड़ी मेहनत की. सीखने में कई साल लगाए, जोखिम उठाए, लगातार अप्लाई करता रहा और जो भी मौके मिले, उनका पूरा फायदा उठाने की कोशिश की. पर उसका मानना है कि इनमें से कई अहम मोड़ ऐसी चीज़ों पर निर्भर थे, जिनकी मैंने कोई योजना नहीं बनाई थी.
अगर वह L&T में वे परीक्षाएं पास कर लेता, तो क्या मैं ‘बिग डेटा’ के क्षेत्र में जाता? अगर दोस्त ने IBM में अप्लाई करने के लिए न कहा होता, तो क्या मैं दोबारा कोशिश करता? अगर उस व्यक्ति को किसी रिप्लेसमेंट की ज़रूरत न होती, तो उसे ‘बिग डेटा’ में अपना पहला मौका मिलने के लिए और कितना इंतज़ार करना पड़ता? शायद यह किस्मत है. शायद यह लगातार कोशिश करते रहने का नतीजा है.
(अस्वीकरण: यह कहानी Reddit पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें | न पहाड़, न बगीचा, अटरिया पर पिया को बुलाती दिखीं माधुरी, क्लासिकल डांस और रेखा भारद्वाज की आवाज ने बना कल्ट




