खबर

अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी भी बाहर; खतरे में विधायकी | Janata Dal (United) has expelled Anant Singh from the party he has been ousted for a period of 6 years


अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी भी बाहर; खतरे में विधायकी

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह.

NDTV

पटना:

जनता दल यूनाइटेड ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर कार्रवाई कर दी है. बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अनंत सिंह को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. अनंत सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी नीलम देवी की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है. नीलम देवी को भी 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जदयू की चिट्ठी सामने आई है. इस चिट्ठी पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हस्ताक्षर है. चिट्ठी में लिखा है कि बीते कुछ दिनों से पार्टी के निर्देशों की अवहेलना, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा और बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ कार्य करने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

अनंत सिंह को पार्टी से बाहर करने वाली जदयू की चिट्ठी में पार्टी की ओर से उनकी विधानसभा सदस्यता को भी रद्द करने की सिफारिश की गई है. चिट्ठी में लिखा है- भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत पार्टी विधानसभा के अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को तत्काल रद्द करने की अनुशंसा करती है. 

मोकामा विधायक अनंत सिंह JDU से निष्कासित. पार्टी ने जारी किया लेटर.

मोकामा विधायक अनंत सिंह JDU से निष्कासित. पार्टी ने जारी किया लेटर.

2022 में भी गई थी अनंत सिंह की विधायकी

मालूम हो कि इससे पहले भी अनंत सिंह की विधायकी 2022 में गई थी. तब अनंत सिंह के घर से AK-47 मिलने के मामले में उन्हें 10 साल की सजा हुई थी. सजा होने के बाद जुलाई 2022 में उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हुई थी. फिर मोकामा में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक बनी थी. 2025 में वे चुनाव जीते और अब पार्टी ने उनकी सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की है. अगर ऐसा होता है तो लगातार दूसरी बार वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे.

एक दिन पहले बोले थे अनंत- पार्टी कार्रवाई का डर नहीं 

अनंत सिंह के हाल के बयान बता रहे हैं कि उन्हें इस एक्शन की शायद पहले से भनक हो. शुक्रवार को बिहार विधान परिषद चुनाव की वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर पर दोपहर बाद जश्न का दौर शुरू हो गया था. अनंत सिंह के घर उनके समर्थक जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत के पक्ष में आतिशबाजी करते दिखे थे. इस दौरान अनंत सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद अगर पार्टी मेरे ऊपर कोई कार्रवाई करती है तो मुझे कोई चिंता नहीं है कार्रवाई के लिए मैं तैयार हूं. अनंत सिंह के इस बयान से यह साफ है कि उन्हें पार्टी की कार्रवाई का शायद कोई डर नहीं है. 

यह भी पढ़ें – क्या JDU छोड़ने की तैयारी में हैं अनंत सिंह, MLC चुनाव बाद पार्टी कार्रवाई पर कहा- कोई चिंता नहीं, मैं तैयार हूं




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button