खबर

रामायण के अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की फिल्म का पहला गाना, कैलाश खेर ने रुहानी आवाज में गाया राम अवध में आए | Ramayan actor Arun Govil Dipika Chikhlia 39 year reunion film notice first song Ram Awadh Me Aaye Hai released with featuring Kailash Kher soulful voice 



नई दिल्ली:

दूरदर्शन की रामानंद सागर की रामायण के राम और सीता 39 साल बाद फिर लौट रहे हैं. लेकिन इस बार उनका मॉडर्न अवतार देखने को मिलेगा. वहीं कहानी अलग होगी. दरअसल, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की फिल्म ‘नोटिस’ ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है, जिसमें उनका 39 साल बाद रियूनियन देखने को मिलेगा. फिल्म नोटिस इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है, जिसका हाल ही में टीजर सामने आया था. क्लिप में राम की वापसी का जिक्र अरुण गोविल ने किया था. लेकिन इसी बीच फिल्म का एक शानदार गाना रिलीज हो गया है, जिसे मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपनी दमदार और सुरीली आवाज दी है. कैलाश खेर की खास गायकी से सजा यह गीत फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है. 

अरुण गोविल और गोविल का 39 साल बाद रियूनियन

निर्देशक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में बनी और आदित्य प्रताप रघुवंशी द्वारा निर्मित फिल्म ‘नोटिस’ में ‘रामायण’ के राम और सीता फेम अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया नजर आने वाले हैं, जिनका 39 साल बाद रियूनियन है. उनके साथ ‘पंचायत’ फेम अभिनेता पंकज झा अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के निर्माता आदित्य प्रताप रघुवंशी हैं, जिन्होंने निर्माण के साथ-साथ एक्टिंग में भी अपनी भागीदारी निभाई है. 

ये भी पढे़ं- दीवाली पर 39 साल बाद फिर अधर्मियों के विनाश के लिए लौटेंगे राम और सीता, दीपिका चिखलिया-अरुण गोविल के रियूनियन का आया टीजर 

कैलाश खेर ने गाया राम अवध में आए गाना  

फिल्म ‘नोटिस’ अपनी कहानी और दमदार कलाकारों की वजह से पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. अब कैलाश खेर की आवाज में रिलीज हुआ यह गीत फिल्म के प्रचार को एक नया आयाम दे रहा है. उनकी प्रभावशाली आवाज गीत को खास बनाती है और फिल्म की कहानी के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाती है. सोशल मीडिया पर फिल्म के पहले गाने राम अवध में आए को सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और फैंस 39 साल बाद रियूनियन देख काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

नोटिस की कहानी

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की अपकमिंग ओटीटी फिल्म की कहानी एक 150 साल पुरानी दुकान, एक आम परिवार और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में एक ऐसा परिवार नजर आएगा, जो अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा होता है. एक तरफ सरकारी व्यवस्था की ताकत है, तो दूसरी तरफ अपने हक के लिए लड़ने का जज्बा. इसी संघर्ष के माध्यम से फिल्म आम आदमी की परेशानियों और न्याय पाने की चुनौती को सामने लाने की कोशिश करती है. फिल्म में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया पति पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो 39 साल पहले राम और सीता के रोल में पति पत्नी का रोल निभा चुके हैं. 

ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे नोटिस  

फिल्म ‘नोटिस’ दीवाली के खास मौके पर 6 नवंबर को Waves OTT पर रिलीज होने जा रही है, जिसके चलते फैंस की पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं. 

ये भी पढ़ें- 52 साल पुरानी फिल्म, किसी पुरुष सिंगर को नहीं मिला मौका, ओपी नैयर ने आशा भोसले से गवाए सारे गाने, रेखा-सुनील दत्त का सॉन्ग एवरग्रीन







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button