खबर

कैंची धाम स्थापना दिवस पर भव्य तैयारी, दुल्हन की तरह सजा मंदिर, लाखों श्रद्धालु पहुंचे, 1500 जवान तैनात | kainchi dham mela 2026 neem karoli baba temple crowd uttarakhand kainchi dham celebration security 


कैंची धाम में आज यानी 15 जून को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. बाबा नीब करौरी महाराज के इस प्रसिद्ध धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंच रहे हैं. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक हर पहलू पर खास इंतजाम किए हैं. मंदिर परिसर में भक्ति, व्यवस्था और सुरक्षा तीनों का खास संगम देखने को मिल रहा है.

समीर साह की रिपोर्ट…

दुल्हन की तरह सजा कैंची धाम

स्थापना दिवस से पहले कैंची धाम की सजावट देखते ही बन रही है. मंदिर को पीले, हरे, सफेद और नीले रंग की मालाओं से सुसज्जित किया है. दूर से ही मंदिर की रौनक श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है. हर साल की तरह इस बार भी सजावट को खास रूप दिया गया है, जिससे पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है.

श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की खास व्यवस्था

मंदिर प्रबंधन ने दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की पूरी तैयारी कर ली है. भक्तों को मालपुए और सब्जी का पैक्ड प्रसाद दिया जा रहा है. प्रसाद वितरण सुबह 6 बजे से शुरू हुआ जो रात 9 बजे तक लगातार चलेगा. बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भी व्यवस्थाओं को संभालने में श्रमदान कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कड़ी

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जिला पुलिस के साथ SDRF, ATS, BDS, LIU और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए हैं. पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके.

1500 जवान संभालेंगे मोर्चा

सुरक्षा की जिम्मेदारी को देखते हुए बड़े स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की गई है. 3 जिलों के SSP/SP, 7 एडिशनल एसपी, 14 सीओ और एक एसपी वायरलेस को मैदान में उतारा है. इसके अलावा 1500 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए तैनात हैं.

यातायात को लेकर खास प्लान

भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए 14 और 15 जून के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है. विभिन्न स्थानों से कैंची धाम तक पहुंचने के लिए नॉन-स्टॉप शटल सेवाएं चलाई जा रही हैं. भवाली, नैनीताल, खैरना, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और काठगोदाम से श्रद्धालु इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं.

श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से यात्रा के दौरान संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की है. ताकि भीड़ के बीच व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहें और हर कोई सुरक्षित तरीके से बाबा के दर्शन कर सके.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button