

नई दिल्ली:
अनु मलिक बॉलीवुड के जाने वाले म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं. उन्होंने काफी छोटी में बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था. आज भी उनके फैंस शानदार कंपोज किए हुए गानों को याद करते हैं. एक समय था जब अन्नू कपूर खुद एक्टर बनना चाहते थे. उन्होंने कहा था कि मैंने कभी एक्टर बनने का सोचा था, लेकिन मुझे बाद में लगा कि मैं सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना बेस्ट दे सकता हूं. इन दिनों अनु मलिक अनुपम खेर के थियेटर शो ‘जाने पहचाने अनजाने’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस थियेटर शो में भी अनु मलिक ने गाने गाए हैं. जिसका मंचन भारत के अलावा दूसरे देशों में भी हो रहा है. अनु मलिक को जल्द ही बॉलीवुड में काम किए हुए पूरे 50 साल होने जा रहे हैं. इस बात को लेकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं. आज हम आपको अनु मलिक के वो गाने बताने जा रहे हैं. जिन्हें उन्होंने खुद अंडररेटेड बताए हैं.
रात का नशा
शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म अशोका सिनेमाघरों में कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पाई थी. लेकिन इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे. खासकर फिल्म का गाना ‘रात का नशा’ यह गाना 2000 के दौर का बहुत बड़ा हिट गाना था. दर्शक आज भी इस गाने को सुनना पसंद करते हैं. इस गाने को सिंगर अनु मालिक ने कंपोज किया था. इस गाने को अभिजीत भट्टाचार्य और के.एस चित्रा ने गाया है.
यह भी पढ़ें | 90s का वो गाना, जो दिलाता है पड़ोस की मोहब्बत की याद, रेडियो पर बजने वाले रोमांटिक सॉन्ग, उदित नारायण की आवाज
सौ दर्द
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म जाने-मन का गाना सौ दर्द भी उस दौर का सबसे बड़ा हिट गाना था. इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन फिल्म के गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया था. इस गाने को भी अनु मलिक ने कंपोज किया. इस गाने को सोनू निगम ने गाया है.
रोशनी सी
यह गाना भी शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म अशोक का है. इस गाने में दर्शकों को करीना और शाहरुख का रोमांस नजर आया है. इस फिल्म के इस गाने को भी सिंगर अनु मलिक ने कंपोज किया है. दर्शक आज भी इस गाने को सुनना पसंद करते हैं और करीना-शाहरुख की लव केमिस्ट्री को देखते हैं. इस गाने को अभिजीत भट्टाचार्य और अल्का याग्निक ने गाया.
इस प्यार से
यह गाना सॉन्ग 1992 में आई फिल्म चमत्कार का है. इस गाने में शाहरुख खान और उर्मिला मातोंडकर नजर आए थे. इस फिल्म का गाना इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो. यह गाना उस दौर का सबसे बड़ा हिट था. इस गाने को उदित नारायण और अल्का याग्निक ने गाया.
पैदल चल रहा हूं
यह गाना अक्षय कुमार और जूही चावला की फिल्म मिस्टर एंड मिसेस खिलाडी का है. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद है किया था. इस गाने को भी उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने गाया है.
यह भी पढ़ें | 48 साल पुरानी अमिताभ बच्चन-विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म, 14 पन्नों में कादर खान ने पिरोया निजी दर्द





