

कुंभ राशि
file photo
Aquarius Tarot Card Horoscope 23 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: कुछ पुरानी यादों से दूर जाने के प्रयास में कुछ लोगों से भी दूरी हो सकती है. इस समय जीवन में अनावश्यक स्थितियां लोगों और चीजों को बाहर करने की कोशिश कर सकते हैं.जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सीमित रिश्तों को साथ रखें. नए बदलाव जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं. लेकिन इन बदलाव के चलते कुछ परेशानियां भी उठाना पड़ेगी लेकिन अंत में स्थितियां प्रतिकूल होने से सब कुछ सामान्य होता नजर आएगा. इस स्थिति में जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा.
व्यावसायिक/ Professional
व्यवसाय में कुछ नए बदलाव कार्यों और सहयोगियों को लेकर हो सकते हैं. नए लोगों को कार्य क्षेत्र में शामिल कर वातावरण में नई ऊर्जा का संचार हो महसूस करेंगे. कुछ पुराने अनुबंधों को समाप्त कर सकते हैं. पुराने संपर्कों के साथ बातचीत कर नए शर्तों और नियमों को लागू करने पर विचार करेंगे. इस समय पुरानी जिम्मेदारियां को पूरा कर नई जिम्मेदारियां लेने से इनकार कर सकते हैं. कुछ समय मन की शांति के लिए आध्यात्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे.
स्वास्थ्य/Health
मौसम में बदलाव के साथ खानपान में भी बदलाव लाने का प्रयास करें.ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन कम करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
पुरानी कीमती वस्तुओं के खरीदारी घर की सजावट के लिए कर सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति से मिले पैसों का उपयोग घर की सजावट करेंगे.
रिश्ते/Relationship
बीती बातों को लड़ाई झगड़ों का कारण न बनने दे. समय रहते बातों को सुलझा लेना आगे की परेशानियों से बचा सकता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें





