खबर

NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर | NDTV world summit 2026 mohini dey started working professionally at the age of 9 father was first teacher


नई दिल्ली:

NDTV World Summit 2026 की शुरुआत हो चुकी है. दो दिन का ये कार्यक्रम दिल्ली में 22 और 23 अक्टूबर को हो रहा है. आज यानी 22 अक्टूबर को इस कार्यक्रम का आगाज जानी मानी  इलेक्ट्रिक बेस गिटारिस्ट और सिंगर मोहिनी डे ने किया. वे आज की पीढ़ी की सबसे प्रभावशाली और तकनीकी रूप से कुशल बेस वादकों में गिनी जाती हैं. मोहिनी सिर्फ सिंगर और गिटारिस्ट नहीं बल्कि म्यूजिक अरेंजर और प्रोड्यूसर भी हैं. वे आज की पीढ़ी की पॉपुलर और टेक्निकली स्किल्ड आर्टिस्ट में से एक मानी जाती हैं. NDTV के मंच पर मोहिनी ने अपने टैलेंट का दम दिखाकर पूरे माहौल को म्यूजिकल कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

मोहिनी डे का जन्म 20 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ. उनके परिवार की जड़ें भी म्यूजिक से जुड़ी हैं. उनके पिता सुजॉय डे सेशन म्यूजिशियन और बेस गिटारिस्ट थे, जबकि माता हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और भरतनाट्यम डांसर थीं. बचपन से ही घर में संगीत का माहौल था. पिता ने उनके टैलेंट को बहुत छोटी उम्र में पहचान लिया. उन्होंने 9 साल की उम्र में पहला बेस गिटार थामा और जल्द ही प्रोफेशनली परफॉर्म करना शुरू कर दिया.

मोहिनी ने जल्दी ही रणजीत बरोत और जैज दिग्गज लुईस बैंक्स जैसे कलाकारों की गाइडेंस पाई. भारतीय शास्त्रीय संगीत (खासकर कर्नाटिक लय और कोन्नाकोल) को वेस्टर्न बेस टेक्नीक स्लैप, मेलोडिक लाइन और हार्मोनिक अप्रोच के साथ मिलाकर उन्होंने अपना अनोखा अंदाज डेवलप किया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

करियर और अचीवमेंट्स

मोहिनी डे ने शुरुआत में साइडमैन के तौर पर काम किया और जल्द ही इंटरनेशनल मंचों पर जगह बना ली. उन्होंने ए. आर. रहमान, जाकिर हुसैन, शिवमणि, स्टीव वै, जॉर्डन रुडेस (ड्रीम थिएटर), विनी कोलाइउटा, मार्को मिनेमैन, गैरी विलिस और कई दूसरे दिग्गजों के साथ काम किया है. वे विंड ऑफ चेंज, कोक स्टूडियो इंडिया और दूसरे अहम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं.

2023 में उन्होंने अपना पहला एल्बम Mohini Dey रिलीज किया, जिसे खूब प्यार मिला. 2026 में उनका दूसरा एल्बम The Dey Way आया, जो उनकी पर्सनल जर्नी, डेवलपमेंट, जड़ों और इंडिपेडेंट आर्टिस्ट के तौर पर पहचान को दिखाता है. उन्होंने विलो स्मिथ के बैंड के साथ NPR टाइनी डेस्क और द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म किया. वे न्यूपोर्ट जैज फेस्टिवल जैसे प्रेस्टीजियस इवेंट्स में भी लीडर के रूप में दिखाई दी हैं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button