खबर

आधी रात डबल मर्डर से दहला देवरिया! दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या | deoria-double-murder-two-youths-stabbed-to-death-mail-police


आधी रात डबल मर्डर से दहला देवरिया! दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

NDTV

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है. रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास सड़क किनारे दो लोगों के शव मिले हैं. मृतकों की पहचान वकील यादव और विनय यादव के रूप में हुई है. दोनों मईल थाना क्षेत्र के करजहां और इटौरा हजाम गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

आशंका जताई जा रही है कि दोनों की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंके गए. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया. वहीं, हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया है.

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान करजहां गांव निवासी वकील यादव और ईटहुरा हजाम टोला निवासी विनय यादव के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बताया कि दोनों युवक मंगलवार रात एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लार कस्बे गए थे और वहां से लौटते समय आधी रात के करीब रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राहगीरों ने दोनों युवकों को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों की मौत हो चुकी थी.

शंकर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है और प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं. पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.”

ये भी पढ़ें : ‘हम वादा करते हैं कि…’, आशुतोष-सौरव ने भरा ‘पीस बॉन्ड’; कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?





पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button