खबर

अदरक-लहसुन का रस पीने से क्या होता है? बदलते मौसम में क्यों बढ़ जाती है इसकी डिमांड, जाने क्या हैं इसके फायदे | adrak lahsun ka ras peene ke fayde immunity cold cough heart health



मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी, खांसी, गले में खराश और वायरल इंफेक्शन की परेशानी काफई ज्यादा होने लगती है. ऐसे समय में लोग दवाओं के साथ-साथ घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेते हैं. इन्हीं में से एक है अदरक और लहसुन का रस. आयुर्वेद में इन दोनों ही मसालों का खास महत्व है. इसी वजह से मौसम बदलते ही कई लोग सुबह खाली पेट या गुनगुने पानी के साथ अदरक-लहसुन का रस लेना शुरू कर देते हैं. दपअसल, अदरक में जिंजरॉल और लहसुन में एलिसिन जैसे नैचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. हालांकि, किसी बीमारी के इलाज के लिए इसे डॉक्टर की सलाह का ऑप्शन मानना सही नहीं होता है. यहां जानते हैं अदरक और लहसुन से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं? 

इम्यूनिटी करे बूस्ट 

मौसम बदलने पर शरीर को नए तापमान और वातावरण के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है. इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है. ऐसे में अदरक और लहसुन का रस फायदेमंद हो सकता है. अदरक और लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद कर सकते हैं. इसी वजह से इन दोनों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाले नैचुरल चीजों में गिना जाता है. 

गले में खराश से दिलाए राहत

अगर मौसम बदलने के साथ नाक बंद रहने, गले में खराश या खांसी की समस्या हो रही है तो अदरक-लहसुन का रस फायदेमंद माना जाता है. अदरक गले को आराम पहुंचाने और कफ को पतला करने में मदद करता है. वहीं, लहसुन के एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मददगार माने जाते हैं.

पाचन को करे दुरुस्त

त्योहारों और बदलते मौसम के दौरान खानपान में गड़बड़ी होना आम बात है. इससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अदरक पाचन एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करती है. वहीं, लहसुन आंतों की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार माने जाते हैं. इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन पाचन के लिए अच्छा होता है.

शरीर को दे गर्माहट

सर्द मौसम में अदरक और लहसुन दोनों ही शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि ठंड शुरू होते ही इनके इस्तेमाल में बढ़ोतरी देखने को मिलती है. कई लोग इसे शहद या गुनगुने पानी के साथ भी लेते हैं.

हार्ट को रखे हेल्दी

कुछ रिसर्च बताते हैं कि लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. वहीं, अदरक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इसलिए दोनों का कॉम्बिनेशन हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें – गुड़ का काढ़ा कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button