खबर

बालों में तेल कब लगाएं? धोने से पहले या बाद, जानें बालों की केयर कैसे करें | When should you apply oil to your hair before or after washing balo me tel kab lagaye



हर कोई चाहता है कि उसके बाल काले, लंबे, मुलायम और चमकदार रहें. हालांकि, बालों की केयर के लिए कई लोग महंगे शैंपू, हेयर मास्क, सीरम और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इतने मंहगे प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद भी लोग एक छोटी-सी चीज में अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि बालों में तेल लगाना चाहिए या नहीं और अगर बालों में तेल लगाना चाहिए तो धोने के पहले या फिर बाद में. चलिए आपको बताते हैं बालों में कब लगाना चाहिए.

बालों में तेल कब लगाएं?

बालों में तेल लगाना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि तेल बालों को पोषण और हेल्दी रखने में मदद करता है. बालों के लिए बादाम, नारियल और अरंडी अच्छा माना जाता है. तेल बालों की सतह पर सुरक्षा देने और धोने के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में पहले तेल लगाना सही रहता है.

बाल धोने से पहले तेल लगाने से क्या होता है?

बाल धोने से पहले तेल लगाना सही रहता है. बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए तेल जरूरी है. इससे बाल धोते समय बाल टूटेंगे नहीं और मुलायम रहेंगे. हमेशा बाल धोने से कम से कम 1-2 मिनट पहले तेल लगाना चाहिए.

बाल धोने के बाद तेल लगाने से क्या होता है?

बाल धोने के बाद भी तेल लगाया जा सकता है, लेकिन बालों को शैंपू से होने वाले नुकसान से नहीं बचाया जा सकता है. ऐसे में रूखे बालों के सिरों पर हल्का तेल लगा सकते हैं. इससे बाल मुलायम और चमकदार दिख सकते हैं. बाल धोने के बाद ज्यादा तेल लगाने से बाल चिपचिपे और भारी दिख सकते हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

स्किन और हेयर एक्सपर्ट डॉ. अजिंक्य धनगर के मुताबिक, हर बार शैंपू करने से पहले बालों में तेल लगाना जरूरी नहीं होता. अक्सर लोग मानते हैं कि बिना तेल लगाए शैंपू करने से बाल झड़ने लगते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. अगर, आपकी स्कैल्प बहुत रूखी है या बाल रूखे हैं, तो शैंपू से पहले तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन जिन लोगों की स्कैल्प नॉर्मल हैं, वे सीधे शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर, आप तेल लगाना चाहते हैं, तो शैंपू करने से 1 से 2 घंटे पहले तेल लगाएं और रोज-रोज तेल लगाने की भी कोई जरूरत नहीं होती.

बालों की केयर कैसे करें

  • हेयर स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन और ब्लो ड्रायर का कम इस्तेमाल करें.
  • बाइक या स्कूटी चलाते समय बालों को स्कार्फ, दुपट्टा या कैप से ढककर रखें ताकि वे प्रदूषण और धूप से बचे रहें.
  • दो मुंहे बालों से बचने के लिए हर 4 से 8 सप्ताह में हल्की ट्रिमिंग कराएं.
  • बालों को समय-समय पर सही तरह से धोएं.

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button