खबर

Capricorn Tarot Card Rashifal: मन में दुविधा होने पर समझने का प्रयास, लुभावने अवसर और बातों से दूरी | Tarot Card 21 October 2026 Capricorn Makar Tarot Card daily future predictions



Capricorn Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: जिस बात को लेकर आपके मन में दुविधा हो, उस बात को पहले अच्छे से समझने का प्रयास करें. पारिवारिक जीवन में आ रही उथल-पुथल से सभी सदस्यों को परेशानी हो सकती है. इस स्थिति में अपने कार्यों को सोच समझ कर पूरा करें. वैवाहिक जीवन में किसी के हस्तक्षेप के चलते रिश्ता टूटने की नौबत आ सकती है. इस स्थिति में परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों से सलाह लें. व्यर्थ की बातों को लेकर विवाद को बढ़ाने ना दें. बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें.उनमें होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव को समझे और उन्हें सही सलाह दें. 

व्यावसायिक/ Professional

किसी लुभावने अवसर या किसी की लुभावने बातों में आकर गलत निर्णय न लें. स्थिति को समझ कर उसके अनुरूप सही कार्य करने का प्रयास करें. नौकरी में अपनी योग्यता और काबिलियत को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने का प्रयास करें.किसी भी तरह की अफवाह का केंद्र ना बने.ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें. जिनके कार्यों में अनैतिकता हो. भविष्य में इसके कारण आपके ऊपर बड़ी परेशानी आ सकती है. किसी के निजी जीवन में दखलअंदाजी ना करें. जो लोग आपके कार्यों में नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हो, उनसे थोड़ी दूरी बनाए रखें.

स्वास्थ्य/Health

मधुमेह और उच्च रक्तचाप की नियमित जांच करते रहें. ज्यादा तनाव से बचे और मीठे से दूर रहे.

आर्थिक स्थिति/Finance

शेयर बाजार में धन लगाने से पूर्व वहां की स्थिति समझने की कोशिश करें. यदि शेयर्स में ज्यादा उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है. तो अभी इस कार्य को ना करें.

रिश्ते/Relationship

किसी की मीठी मीठी बातों से प्रभावित होकर उसकी बात को बिना सोचे समझे सहमति न दे. ज्यादा मीठा स्वास्थ्य और जीवन दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button