खबर

Libra Tarot Card Rashifal: दूसरों पर भरोसा करने से बचाव, पारिवारिक मुद्दे पर करीबी रिश्तेदारों से सलाह मशवरा | Tarot Card 20 October 2026 Libra Tula Tarot Card daily future predictions


Libra Tarot Card Rashifal: दूसरों पर भरोसा करने से बचाव, पारिवारिक मुद्दे पर करीबी रिश्तेदारों से सलाह मशवरा

तुला राशि

file photo

Libra Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अटके हुए कार्यों में तेजी आते नजर आएगी.जिन बातों को अभी तक महत्वपूर्ण नहीं समझ रहे थे, उन पर ध्यान देंगे. परिवार के हित में कुछ जरूरी कार्य किया जा सकते हैं. जिसका असर परिवार के मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. संतान की भविष्य से संबंधित कुछ आर्थिक योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं. बहन या बेटी के विवाह को लेकर चिंतित होंगे. दान दहेज की चिंता परेशान कर सकती है.

व्यावसायिक/ Professional

अपने कार्यों को लेकर सजग रहे. कार्य क्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज ना करें. किसी कार्य को लेकर होने वाली दुविधा से बाहर निकलने का प्रयास करें. दूसरों पर अधिक भरोसा करने की जगह अपने स्वयं पर भरोसा रखें. व्यापार या कार्य क्षेत्र में आ रहे तनाव को लेकर कोई निर्णय करना पड़ सकता है. सोच समझकर निर्णय लें.जरा-सी भी लापरवाही बड़ी मुश्किल में फंसा देगी. दूसरों की बातों में आकर कार्यों में बदलाव न करें. पहले स्थिति को समझें और फिर कदम आगे बढ़ाएं.

स्वास्थ्य/Health

मौसम में अचानक से आया बदलाव बीमार कर सकता है. स्वयं को ठंड से बचा कर रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

शेयर्स में धन लगाने से पहले जानकारी अवश्य लें. कम कीमत के शेयर्स खरीदें. 

रिश्ते/Relationship

परिवार में आया कोई नया व्यक्ति पति-पत्नी के बीच दरार लाने की कोशिश कर सकता है. उसकी बातों में फंसने की जगह आपस में बातचीत कर गलतफहमी दूर करें.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button