खबर

पानीपत से कनाडा फिर अमेरिका, लॉरेंस का राइट हैंड…टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड अनिल पंडित की क्राइम कुंडली | anil pandit lawrence bishnoi gang panipat to usa crime network



टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मुंबई में माहौल गर्माया हुआ है. इस मामले में 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. लेकिन इस मामले में जिस नाम का जिक्र सबसे ज्यादा हो रहा है, वह है अनिल पंडित. जिस पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है. लेकिन अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए भारत में वारदातों को अंजाम दिलाने वाला यह अनिल पंडित कौन है. जो पानीपत से कनाडा, थाईलैंड और दुबई होते हुए अमेरिका तक पहुंचा था. कभी हरियाणा के छोटे से शहर में रहने वाला यह लड़का अब जुर्म की दुनिया का नया चेहरा बनता जा रहा है. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से पहले अनिल पंडित के नाम पर हरियाणा, दिल्ली और पुणे में फायरिंग और रंगदारी के मामलों में नाम सामने आया है, जबकि विदेशी हथियारों के साथ पकड़े गए शूटरों से भी उसके तार जुड़े हैं.

32 साल का है अनिल पंडित

32 साल का अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के गांवरैर कलां का रहने वाला है. 2023 में वह पहली बार भारत से बाहर गया था. निजी पासपोर्ट के जरिए पहली बार कनाडा गया, लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर रणदीप मलिक के संपर्क में आने के बाद टंकी रूट से अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंचा और कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा. जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, विदेश में बैठकर अनिल पंडित ने हाल के छह महीनों के दौरान भारत में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलाने के लिए अपने शूटरों का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा अमेरिका में बैठकर भारत में दहशत का कारोबार चलाने वाले अनिल पंडित पर हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र में कई बड़ी वारदातों, रंगदारी के लिए फायरिंग और हथियारों की तस्करी के गंभीर आरोप हैं.

पानीपत में रंगदारी के लिए फायरिंग

अनिल पंडित पर पानीपत में रंगदारी के लिए फायरिंग करवाने का आरोप है. पिछले छह महीनों के दौरान रंगदारी वसूलने के लिए दो से तीन जगहों पर फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया गया. इन घटनाओं के तार अनिल पंडित से जुड़े पाए गए, जिसके बाद हरियाणा पुलिस और एसटीएफ (STF) ने कार्रवाई करते हुए कई शूटरों को गिरफ्तार किया. उन्होंने इस नाम का जिक्र किया था. जिसमें अनिल पंडित का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. 

गुरु रंधावा के जिम पर हमला

इसके अलावा अनिल पंडित का नाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंच गया. जहां उसने पश्चिम विहार इलाके में  मशहूर गायक गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. इस घटना का मास्टरमाइंड अनिल पंडित को बताया गया था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने इस मामले में अनिल पंडित से जुड़े चार शूटरों को दबोचा था. गिरफ्तार शूटर विदेशी हथियारों से लैस थे और सिग्नल ऐप के जरिए लगातार अनिल पंडित के संपर्क में रहकर निर्देश ले रहे थे. गुरु रंधावा के जिम पर हमले के करीब 15 दिन बाद महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़े ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल पंडित और शुभम लोनकर के नेटवर्क से जुड़े शूटरों को गिरफ्तार किया था. 

ये वीडियो भी देखिए

भिवाड़ी में गायक की कार पर हमला 

अनिल पंडित के आपराधिक नेटवर्क पर हरियाणा के भिवाड़ी में मशहूर गायक दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग करवाने का भी गंभीर आरोप है. इस घटना के पीछे भी मुख्य मकसद धमकी देना और रंगदारी वसूलना था. हरियाणा के सोनीपत में धमकी देने के उद्देश्य से एक घर पर फायरिंग करवाने के मामले में भी अनिल पंडित का नाम आया. इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा एसटीएफ के साथ मिलकर साझा कार्रवाई की थी. जिसके दौरान कुंडली इलाके में शूटर रोहित दहिया के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और वह घायल हो गया. 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख चेहरे

  • रणदीप मलिक
  • हैरी बॉक्सर
  • हरमनवीर सिंह उर्फ हरमन संधू
  • अनिल पंडित
  • टायसन बिश्नोई
  • शुभम लोनकर

विदेश से ऑपरेट हो रहा पूरा सिस्टम

लॉरेंस बिश्नोई इंडिया की जेल में बंद है, लेकिन उसका नेटवर्क विदेशों से ऑपरेट हो रहा है. हालांकि अमेरिका, कनाडा और थाईलैंड से भारत में आपराधिक सिंडिकेट चलाने वाले इन गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसने के लिए अब केंद्रीय एजेंसियां, राज्य पुलिस और एसटीएफ पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं. देश के विभिन्न राज्यों में एक के बाद एक हो रही गिरफ्तारियों से यह साफ हो गया है कि विदेश में बैठे ये अपराधी भले ही खुद को सुरक्षित मान रहे हों, लेकिन भारत की सुरक्षा एजेंसियां उनके हर एक मूवमेंट पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ेंः मिल गए हैं सुराग, कहीं भी छुपे हों खोज निकालेंगे… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद CM फडणवीस की चेतावनी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button