खबर

पंजाब के संगरूर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, 8 की मौत | Major road accident in Sangrur 8 people killed the victims were MGNREGA workers


पंजाब के संगरूर से एक बड़े हादसे के खबर सामने आई है. यहां सड़क किनारे मनरेगा काम में लगे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर सड़क निर्माण कार्य में लगे मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. हादसे के समय सड़क पर करीब 23 महिला एवं पुरुष मजदूर काम कर रहे थे. शुरुआती सूचना के अनुसार, हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

संगरूर हादसे में 8 की मौत, घटनास्थल से आई तस्वीरें

घटनास्थल पर लोगों को रौंदने वाली कार.
Photo Credit: NDTV

घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश करते जवान.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भारी भीड़.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भारी भीड़.

मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग के शेवरले मैग्नम कार ने मजदूरों को रौंद डाला. जिस कार से यह हादसा हुआ उसका नंबर PB11 CP 0080 है. बताया गया कि कार परगट सिंह काला पुत्र दर्शन सिंह रैधराना चला रहा था. 

संगरूर हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान

1. कर्मजीत कौर पत्नी जग्गी सिंह रो अलीशेर
2. जीवन सिंह पुत्र रामलाल रो अलीशेर
3. निकी पत्नी हंसा राम रो अलीशेर
4. सरबजीत कौर पत्नी सोनी सिंह रो अलीशेर
5. रणजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह अलीशेर
6. कर्मजीत वो काला खान अलीशेर
7. रानी कौर वो तरसेम सिंह भीमा अलीशेर
8. देस राज

कांग्रेस नेता ने सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की

संगरूर के हादसे पर कांग्रेस नेता अमरिंदर राजा वडिंग ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- लेहरा में हुई उस दुखद घटना से गहरा दुख हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने मनरेगा के 8 मजदूरों को कुचल दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए.

यह दिल तोड़ने वाली घटना है. ये सबसे गरीब मजदूर हैं, जो अपनी आजीविका चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे.

यह भी पढ़ें – हादसों की रात्रि: कोलकाता, ग्वालियर, नासिक से यूपी तक दुर्गा पूजा पर 6 शहरों में हादसे, 43 मौतें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button