खबर

मक्के की रोटी बनाते वक्त टूट जाती है? इन 2 सीक्रेट ट्रिक से बनेगी एकदम परफेक्ट रोटी | Makke Ki Roti Kaise Banaye Knead The Dough Right Before Making Roti



मक्के की रोटी और सरसों का साग नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, है ना? हमारे साथ तो ऐसा ही है. सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम मक्के की रोटी पर ढेर सारा देसी घी लगाकर खाने का मज़ा ही अलग होता है. लेकिन जब भी इसे घर पर बनाने की बारी आती है, तो सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि रोटी बेलते ही टूटने लगती है या किनारों से फटने लगती है.

​अक्सर लोग रोटी को टूटने से बचाने के लिए उसमें थोड़ा-सा गेहूं का आटा या बेसन मिला देते हैं. लेकिन सच कहें तो उससे मक्के की रोटी का असली स्वाद चला जाता है. अगर आपकी मक्के की रोटी भी बेलते समय टूट जाती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको शेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) द्वारा शेयर दो ऐसे सीक्रेट टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप परफेक्ट मक्के की रोटी बना सकते हैं. 

कैसे बनाएं एकदम सॉफ्ट, गोल और परफेक्ट मक्के की रोटी-

​1. आटा गूंथने के लिए पानी का सही इस्तेमाल- 

मक्के की रोटी का आटा गेहूं के आटे जैसा लचीला नहीं होता, इसीलिए यह आपस में आसानी से जुड़ता नहीं है. इसके लिए सबसे पहला और जरूरी टिप यह है कि आटा गूंधने के लिए हमेशा एकदम गर्म पानी का इस्तेमाल करें. जब आप मक्के के आटे में बहुत गर्म पानी डालते हैं, तो आटे का स्टार्च एक्टिवेट हो जाता है और आटे में बढ़िया बाइंडिंग आ जाती है. ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म होता है, इसलिए शुरुआत में हाथ की जगह चम्मच या कड़छी से आटे को मिलाएं और थोड़ा ठंडा होने पर हाथों से अच्छी तरह मलें.

​2. आटे को रेस्ट बिल्कुल न दें-

हम अक्सर गेहूं का आटा गूंधकर थोड़ी देर के लिए रख देते हैं ताकि रोटियां नरम बनें. लेकिन मक्के के आटे के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं करना है. मक्के का आटा गूंथने के तुरंत बाद ही रोटियां बनाना शुरू कर दें. अगर आप आटे को थोड़ी देर भी छोड़ देंगे, तो वह सूखने लगेगा और रोटियां बनाते समय फिर से टूटने लगेंगी.

​3. बटर पेपर का करें इस्तेमाल-

मक्के की रोटी को बेलन से बेलने की गलती कभी न करें मक्के की रोटी बनाने का सबसे सही तरीका है कि आप एक साफ प्लास्टिक शीट या फिर हल्का तेल/घी लगा हुआ बटर पेपर लें. ​आटे की लोई बनाएं और उसे प्लास्टिक शीट के बीच में रखें. हाथों में हल्का-सा पानी या तेल लगाएं और लोई को उंगलियों व हथेलियों की मदद से धीरे-धीरे थपथपाते हुए गोल शेप दें. ​जब रोटी सही शेफ में आ जाए, तो शीट को उठाकर सीधे तवे पर पलट दें और फिर शीट को धीरे से हटा लें. ​इस तरीके से आपकी रोटी बिना टूटे बहुत ही आसानी से तवे पर आ जाएगी और सिकने के बाद एकदम फुली-फुली और सॉफ्ट बनेगी.

ये भी पढ़ें- आंवले का चटपटा अचार कैसे बनाएं? अचार लंबे समय तक नहीं होगा खराब, बस अपनाएं ये टिप्स




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button