खबर

Kolkata Stampede: ‘नसीब है, आज रात को क्या होगा कौन जाने’, दुर्गा पूजा में हादसे पर बंगाल भाजपा विधायक का असंवेदनशील बयान | Kolkata Durga Puja Tragedy BJP MLA Sparks Row Over It Was Destiny Remark After Kolkata Durga Puja Stampede Kills 19



कोलकाता के चोरबागाल में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की दुखद मौत हो गई. एक तरफ इस हादसे ने पंडाल की पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, तो वहीं एक बीजेपी विधायक सजल घोष का दुख के मौके पर एक बेतुका बयान सामने आया है. उन्होंने इस हादसे पर खेद प्रकट किया तो उसी बात में आगे इसे मृतकों का नसीब भी बता गए. सजल घोष ने कहा, ‘यह नसीब है कौन जाने आज रात क्या होने वाला है.’

भाजपा विधायक सजल घोष ने कहा कि कोई भी व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित या फूलप्रूफ नहीं हो सकती और ऐसी घटनाओं में गलतियां हो जाती हैं. इस 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वो नसीब है, आज रात को क्या होगा क्या कोई बोल सकता है. हमारे देश ने दो प्रधानमंत्री खोए हैं और देश के कई प्रमुख नेताओं की भी जान गई है. एक्सीडेंट फुलप्रूफ कभी नहीं हो सकता.

सजल घोष ने कहा, ‘अगर यह घटना मेरी निगरानी में हुई होती तो सीधे मुझ पर सवाल उठते. अमेरिका भी अपने राष्ट्रपति की पूरी तरह सुरक्षा नहीं कर पाया. हमने भी अपने दो प्रधानमंत्रियों को खोया है. गलतियां हो जाती हैं. कोई भी व्यवस्था सौ फीसदी सुरक्षित नहीं होती.’

उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि गलती आखिर कहां हुई. उनके मुताबिक, अगर बारिश नहीं हुई होती तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती. उन्होंने यह भी कहा कि मामले को छिपाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है.

पीड़ित परिवारों का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने मदद के लिए कदम उठाए हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो लोग उनके विधानसभा क्षेत्र के थे. सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, घायलों को 5 लाख रुपये और इलाज का पूरा खर्च देने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें | दुर्गा पूजा के पंडालों में पाबंदी, धारा 163 लागू और सख्त पहरा; कोलकाता में हादसे के बाद क्या हालात

यह भी पढ़ें | बारिश, अनाउंसमेंट और फिर भगदड़… कोलकाता दुर्गा पंडाल में कैसे गईं 19 जानें, इनसाइड स्टोरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button