
तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 17 अक्टूबर 2026 को 78वें RR बैच की दीक्षांत परेड हुई. अकादमी से कुल 151 प्रोबेशनर पास आउट हुए हैं, जिनमें 16 विदेशी और 37 महिला प्रोबेशनर शामिल हैं. गोविंद मोहन, IAS, यूनियन होम सेक्रेटरी ने 78 RR के गौरव उप्पल, IPS (पंजाब) की कमांड में हुई दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया. उन्होंने ऑल इंडिया सर्विसेज के विज़नरी आर्किटेक्ट और भारत के आयरन मैन सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की.

78th rr batch svpnpa hyderabad passing out parade Photo Credit: SVPNPA
यूनियन होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन ने परेड को संबोधित किया और सभी प्रोबेशनरों के सफल करियर की कामना की. उन्होंने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को देश सेवा में उनके कर्तव्यों की भी याद दिलाई. साथ ही, भारतीय पुलिस सेवा के उन बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. आइए जानते हैं कि 78 RR बैच के आईपीएस अधिकारियों में से कौन किस वजह से चर्चा में रहा.

78th rr batch svpnpa hyderabad passing out parade Photo Credit: SVPNPA
IPS कुहू गर्ग
बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर के लिए IPS एसोसिएशन का स्वॉर्ड ऑफ ऑनर गुजरात कैडर की 78 RR की IPS कुहू गर्ग को दिया गया.

लेकज़िन पेल्डेन ल्हामो ने आउटडोर विषयों में प्रोफिशिएंसी के लिए BSF ट्रॉफी जीती. Photo Credit: SVPNPA
लेकज़िन पेल्डेन ल्हामो
रॉयल भूटान पुलिस की लेकज़िन पेल्डेन ल्हामो ने आउटडोर विषयों में प्रोफिशिएंसी के लिए BSF ट्रॉफी और फेज-I में बेस्ट फॉरेन ऑफिसर ट्रेनी के लिए डायरेक्टर ट्रॉफी जीती.

केरल कैडर के 78 RR के IPS ऋषभ भट्ट Photo Credit: SVPNPA
IPS ऋषभ भट्ट
इक्विटेशन के लिए टोंक कप केरल कैडर के 78 RR के IPS ऋषभ भट्ट को दिया गया.

तमिलनाडु कैडर के 78 RR के IPS बी. शिवचंद्रन Photo Credit: SVPNPA
IPS बी. शिवचंद्रन
तमिलनाडु कैडर के 78 RR के IPS बी. शिवचंद्रन ने पुलिस साइंसेज के लिए नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) ट्रॉफी और कंप्यूटर स्टडीज़ के लिए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ट्रॉफी जीती.

IPS आरुषि शर्मा Photo Credit: SVPNPA
IPS आरुषि शर्मा
लॉ के लिए मणिपुर कप असम कैडर की 78 RR की IPS आरुषि शर्मा को दिया गया.
सुजीत पांडे, IPS, डायरेक्टर, SVP NPA ने 78 RR के प्रोबेशनरों को देश की सेवा करने की शपथ दिलाई.
यह भी पढ़ें- उर्मी सिन्हा देश की यंगेस्ट IPS अधिकारी, 21 की उम्र में क्रैक की UPSC, अब कहां मिलेगी पोस्टिंग?
यह भी पढ़ें- SVPNPA पासिंग आउट परेड: देश को मिले 135 IPS अफसर, नशा-साइबर क्राइम पर बड़ा अलर्ट





