खबर

अजय देवगन के बंगले पर BMC की कार्रवाई, नोटिस के बावजूद जारी था अवैध निर्माण | Ajay Devgn Juhu Bungalow parts Demolished Over Illegal Construction by BMC takes action 


अजय देवगन के बंगले पर BMC की कार्रवाई, नोटिस के बावजूद जारी था अवैध निर्माण

अजय देवगन के जुहू वाले बंगले के अवैध निर्माण पर बीएमसी ने चलाया बुलडोजर

Google

अजय देवगन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई के जुहू इलाके में अजय देवगन के बंगले के कुछ हिस्सों को कार्रवाई के तहत गिरा दिया गया है. कुछ दिन पहले ही ‘अनधिकृत’ निर्माण को लेकर काम रोकने का नोटिस एक्टर को जारी किया गया था. हालांकि इसके बावजूद अवैध निर्माण का कार्य जारी रहा. इसके चलते बीएमसी ने कड़ा कदम उठाया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अजय देवगन का यह बंगला 7,802 वर्ग फुट में जुहू की कपोले को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है.

नगर निगम के अनुसार, बंगले में जरूरी अनुमति लिए बिना ही अंदर बदलाव, पार्टिशन वॉल बनाना, खिड़कियों में फेरबदल और अन्य संरचनात्मक काम किए जा रहे थे. इस संबंध में, BMC ने 10 सितंबर को ‘मुंबई नगर निगम अधिनियम’ की धारा 354A के तहत एक औपचारिक नोटिस जारी किया था, जिसमें काम को तुरंत रोकने और वैध दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, जिसके चलते 17 अक्टूबर की सुबह नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए ढांचे के अवैध हिस्सों को गिरा दिया. 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button