
बारिश के मौसम में घर के आंगन, बगीचे या आसपास सांप दिखाई देने पर लोग अक्सर घबरा जाते हैं. ऐसे में उनके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि सांप नाग है या नागिन और उसे सुरक्षित तरीके से घर से दूर कैसे किया जाए. हालांकि सांप की लंबाई, मोटाई या रंग देखकर उसके नर या मादा होने का पता लगाना आसान नहीं है. वन्यजीव एक्सपर्ट के मुताबिक सांप को खुद पकड़ने, छेड़ने या भगाने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है. इससे सांप के काटने का जोखिम बढ़ सकता है. इसलिए सांप दिखाई देने पर उससे उचित दूरी बनाए रखें और बच्चों व पालतू जानवरों को उस जगह से दूर कर दें. सांप को मारने या पकड़ने की कोशिश न करें. घर के आसपास घास, झाड़ियां, कचरा और कबाड़ जमा न होने दें. अगर सांप घर के अंदर या आसपास दिखाई दे, तो स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क करें.
नाग और नागिन की पहचान कैसे करें
एक्सपर्ट ने बताया कि मोटा सांप नाग और पतला सांप नागिन होता है, लेकिन यह धारणा सही नहीं है. सांप की प्रजाति और उम्र के अनुसार उसके शरीर की बनावट अलग हो सकती है. कुछ प्रजातियों में नर की पूंछ मादा के मुकाबले लंबी और पतली हो सकती है लेकिन यह अंतर हर सांप में एक जैसा नहीं होता है. इसी तरह, केवल रंग देखकर भी नर और मादा की पहचान नहीं की जा सकती है. इसकी सटीक पहचान के लिए एक्सपर्ट वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए आम लोगों को सांप के पास जाकर उसकी जांच करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
घर में सांप आ जाए तो क्या करें
अगर घर में सांप दिखाई दे तो सबसे पहले शांत रहें और उससे सुरक्षित दूरी बना लें. उसे छूने, डंडे से हटाने, पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को उस जगह से दूर रखें. अगर संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की गतिविधि पर नजर रखें, लेकिन उसके करीब न जााएं. इसके बाद स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- घूस को कैसे भगाएं? घूस मारने के लिए कौन सी दवा है
क्या पौधे लगाने से दूर भागते हैं सांप
सोशल मीडिया पर लेमनग्रास, स्नेक प्लांट और दूसरे सुगंधित पौधों को सांप भगाने में कारगर बताया जाता है. हालांकि, इन पौधों को लगाने से सांप घर में नहीं आएंगे, इसका पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. सांपों से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखें, झाड़ियों और कचरे को हटाएं और दीवारों या पााइप के आसपास मौजूद दरारों को बंद करें. इससे सांपों को छिपने की जगह मिलने की संभावनाा कम हो सकती है.

सांप काट ले तो तुरंत क्या करें
सांप के काटने पर व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाएं. झाड़-फूंक, घाव काटने, जहर चूसने या कसकर पट्टी बांधने जैसे तरीके न अपनाएं. मरीज को शांत रखें और अनावश्यक हलचल से बचााएं. सांप को पकड़ने या उसकी पहचान करने के लिए वाापस उसके पास जाने की कोशिश न करें.
ये भी पढ़ें- गंदी टाइल्स कैसे साफ करें? टाइल्स साफ करने वाला कौन सा केमिकल आता है





