खबर

नवरात्रि में नॉनवेज खाते दिखे SP सांसद रामजी लाल सुमन ? BJP विधायक बोले- वोट बैंक के लिए हो रहा ये सब | SP MP Ramji Lal Suman seen eating non-vegetarian food during Navratri BJP MLA Attick



समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कुछ लोगों के साथ भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में नॉनवेज परोसा गया था. वीडियो को पीलीभीत का बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे भी सामने आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे मुद्दा बनाते हुए सपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया. इस पूरे विवाद के बीच रामजी लाल सुमन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रामजी लाल सुमन ने क्या कहा?

सपा सांसद ने कहा कि राजनीति में वैचारिक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि कौन क्या खाता है और क्या पीता है क्या अब राजनीति का स्तर इतना नीचे आ गया है. सुमन ने कहा कि वह केवल ऐसे लोगों की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना कर सकते हैं जो इस तरह के मुद्दों को राजनीतिक रंग दे रहे हैं.

भाजपा विधायक का हमला

गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस मामले को लेकर सपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए ऐसा कर रही है. विधायक ने कहा कि नवरात्रि के दौरान इस तरह का व्यवहार करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है.

नंदकिशोर गुर्जर ने यह भी कहा कि सपा लंबे समय से सनातन विरोधी राजनीति करती रही है और वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. उन्होंने दावा किया कि जनता सब देख रही है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी.

वीडियो पर जारी है सियासी घमासान

एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक बहस का विषय बन चुका है. सपा और भाजपा के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और गर्मा सकता है.

यह भी पढ़ें- भाजपा सुनेगी कार्यकर्ताओं के ‘मन की बात’, पार्टी मुख्यालय में हर दिन मिलेंगे सीनियर नेता; किसकी किस दिन ड्यूटी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button