खबर

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण… UP चुनाव से पहले सपा को मिला ‘पांच भगवान’ का साथ  | UP Elections: Five brothers from same family join hands with Akhilesh Yadav



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी को गुरुवार को बड़ा राजनीतिक साथ मिला. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में गोंडा के एक परिवार के पांच भाइयों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इन पांचों भाइयों के नामों ने हर किसी का ध्यान खींच लिया और कार्यक्रम में उनकी खूब चर्चा हुई.

पांच भाइयों के नाम बने आकर्षण का केंद्र

भवानी भीख शुक्ला के पांच बेटे भगवान शिव शुक्ला, भगवान विष्णु शुक्ला, भगवान शंकर शुक्ला, भगवान शुक्ला और भगवान कृष्ण शुक्ला ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली. पांचों भाइयों के नाम अलग-अलग देवी-देवताओं से जुड़े होने के कारण पार्टी कार्यालय में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच यह परिवार चर्चा का विषय बन गया. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में भी यह चर्चा शुरू हो गई कि समाजवादी पार्टी को एक साथ ‘पांच भगवान’ का समर्थन मिला है.

सदस्यता कार्यक्रम में क्या बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी में नए नेताओं को शामिल कराते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि आज समाजवादी परिवार और पीडीए परिवार बढ़ता जा रहा है. जितना अपमान और दुख बढ़ रहा है, उतना ही पीडीए परिवार बढ़ता जा रहा है. PDA आगे बढ़ेगा, रोकने वाले भी इसे रोक नहीं पाएंगे.”

शुक्ला परिवार का किया स्वागत

पांचों भाइयों का पार्टी में स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “जो परिवार आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ है, उनको देखते ही और उनके नाम सुनते ही अलग तरीके का जोश देखने को मिला. गोंडा के सभी नेता यहां मौजूद हैं. वहीं, आज सपा में जुड़ने पर भवानी भीख शुक्ला का आभार व्यक्त करता हूं. उनके पांचों बेटों के विशेष नाम हैं. हमारे समाज में उन नामों को कोई भूल नहीं सकता. खासकर सनातनी लोग उनके नाम कभी नहीं भूल पाएंगे. ऐसे पांचों बेटों का मैं अपनी पार्टी में बहुत स्वागत करता हूं. सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं.”

यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीने में संक्रमण की है शिकायत




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button