खबर

Aquarius Tarot Card Rashifal: बीती बातों से बाहर निकलें, बेवकूफी में गलत कार्य न करें | Tarot Card 16 October 2026 Aquarius Kumbh Tarot Card daily future predictions


Aquarius Tarot Card Rashifal: बीती बातों से बाहर निकलें, बेवकूफी में गलत कार्य न करें

Aquarius Tarot Card Rashifal: कुंभ राशि का राशिफल

(Photo Credit: NDTV)

Aquarius Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- बीती बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ विवाद ना करें. सामने वाले की बात को समझने की कोशिश करें. अपनी बात को लेकर जिद पर अड़े रहना रिश्तो में दरार ला सकता है. परिवार के किसी सदस्य की बेवकूफी के चलते आर्थिक नुकसान होने की आशंका हो सकती है. संतान की शिक्षा के लिए बढ़ती उदासीनता से परेशान हो सकते हैं. उसे समझने का प्रयास कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:- अपने व्यवहार में व्यवसायिक तरीके अपनाएं. बेवकूफी में गलत कार्य न करें.अति भावुकता से बचे. पुरानी गलतियों का दोहराव ना करें. किसी समस्या के न सुलझने पर समस्या को समझने का प्रयास करें. ऐसे लोगों की मित्रता से दूर रहे हैं, जिनके व्यवहार में नकारात्मकता अधिक हो. पीठ पीछे किसी की बुराई ना करें. सहयोगियों के साथ रिश्ते में मधुरता और सामंजस से बैठने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में अपने पद का घमंड न करें. 

स्वास्थ्य/Health:- झड़ते हुए बालों को लेकर परेशान हो सकते हैं. चिकित्सक से मिलकर सही इलाज की बात करेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- बिना सोचे समझे व्यवसाय में पैसा ना लगाएं. जुए और सट्टेबाजी से दूर रहें. 

रिश्ते/Relationship:- परिवार के साथ समय व्यतीत करें. परिवार के छोटे सदस्यों की समस्याओं को नजरअंदाज ना करें.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button