मध्य प्रदेश

‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता


बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित “संपर्क अभियान 2026” को उल्लेखनीय सफलता मिली है. 14 मई से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान के अंतर्गत भोपाल एवं ग्वालियर रीजन के 16 जिलों में अब तक 6,495  विशेष शिविरआयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 2लाख 82 हजार469 उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया. अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक एवं त्वरित समाधान उपलब्ध कराते हुए विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता, सुगमता और उपभोक्ता संतुष्टि को बढ़ावा दिया जा रहा है.

भोपाल रीजन के वृत्तों में लगे शिविर

भोपाल रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त भोपाल में 483 शिविरों में 30,163 शिकायतों का निराकरण किया गया. बैतूल (ओ एंड एम) वृत्त में 570 शिविरों में 36,710 शिकायतों का निराकरण, भोपाल (ओ एंड एम) वृत्त में 331 शिविरों में 12,561 शिकायतों का निराकरण, हरदा वृत्त में 180 शिविरों में 21,842 शिकायतों का निराकरण, नर्मदापुरम वृत्त में 455 शिविरों में 32,400 शिकायतों का निराकरण, रायसेन वृत्त में 337 शिविरों में 19,464 शिकायतों का निराकरण, राजगढ़ वृत्त में 469 शिविरों में 6,974 शिकायतों का निराकरण, सीहोर वृत्त में 427 शिविरों में 9,925 शिकायतों का निराकरण तथा विदिशा वृत्त में 285 शिविरों में 15,093 शिकायतों का निराकरण किया गया.

ग्वालियर रीजन के वृत्तों में लगे शिविर

ग्वालियर रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त ग्वालियर में 375 शिविरों में 9,085 शिकायतों का निराकरण किया गया. अशोकनगर (ओ एंड एम) वृत्त में 187 शिविरों में 19,806 शिकायतों का निराकरण, भिंड वृत्त में 357 शिविरों में 6,969 शिकायतों का निराकरण, दतिया वृत्त में 221 शिविरों में 9,164 शिकायतों का निराकरण, गुना वृत्त में 323 शिविरों में 10,922 शिकायतों का निराकरण, ग्वालियर (ओ एंड एम) वृत्त में 315 शिविरों में 5,311 शिकायतों का निराकरण, मुरैना वृत्त में 495 शिविरों में 20,573 शिकायतों का निराकरण, श्योपुर वृत्त में 239 शिविरों में 6,025 शिकायतों का निराकरण तथा शिवपुरी वृत्त में 446 शिविरों में 9,482 शिकायतों का निराकरण किया गया.

इन शिकायतों और सेवाओं पर हुआ त्वरित काम

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान करना है. शिविरों में मुख्य रूप से त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग एवं अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया. साथ ही मात्र 5 रुपये में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए गए. इसके अलावा भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवाईसी, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC), बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का निराकरण, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज संबंधी समस्याओं का समाधान, ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों का निराकरण, बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि जमा कराने सहित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button