खबर

पीली पड़ने लगी मनी प्लांट की पत्तियां? अपनाएं कोयले की राख और बेकिंग सोडा का देसी नुस्खा, हरा भरा हो जाएगा पौधा | money plant ki patti pili ho to kya karen How to get rid of yellow leaves of money plant know coal ash baking soda remedy



Money Plant Pila Ho Jaaye to Kya Karna Chahie: घर में मनी प्लांट लगाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार मनी प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है. कई बार हम मनी प्लांट लगा तो लेते हैं लेकिन समय के साथ-साथ इसकी हरी-भरी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं या झड़ने लगती हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग पानी ज्यादा देना शुरू कर देते हैं या फिर धूप में रख देते हैं. लेकिन फिर भी फायदा देखने को नहीं मिलता है. ऐसी स्थिति में कुछ घरेलू नुस्खे फायदे माने जाते हैं. आज हम आपको कोयले की राख और बेकिंग सोडा का देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मनी प्लांट को फिर से हरा भरा बनाा सकते हैं. आइए जानते हैं…

घरेलू नुस्खे के लिए जरूरी चीजें

  • 1 पूरी चम्मच कोयले की राख ठंडी
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा 
  • 1 लीटर पानी

कैसे अपनाएं घरेलू नुस्खा?

इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और उसमें थोड़ी-सी कोयले की राख और बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. अब इस घोल को करीब 10 मिनट तक ऐसे ही रहने देंं. इसके बाद इसे पौधे की जड़ों के आसपास मिट्टी में डालें, लेकिन ध्यान रखें कि ये पत्तियों पर न पड़े. इस नुस्खे का इस्तेमाल महीनेे में केवल एक बार ही करें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.

क्या होगा फायदा?

माना जाता है कि इस उपाय का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर करीब 5 दिनों के अंदर पौधे में बदलााव दिखाई देने लगता है. इससे मनी प्लांट की पत्तियां पहले से ज्यादा हरी और चमकदार नजर आती हैं, पत्तों में मजबूती आती है और पीले धब्बे कम होने लगते हैं. साथ ही, पौधे में नई छोटी-छोटी कोपलें और पत्तियां भी निकल आती हैं.

कोयले की राख और बेकिंग सोडा कैसे है फायदेमंद?

कोयले की राख में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मिट्टी को पोषण देने और पौधे की ग्रोथ में मदद करते हैं. इसमें मौजूद पोटैशियम और कैल्शियम पत्तियों को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं. साथ ही, ये मिट्टी की एसिडिटी को बैलेंस करने में मदद करती है. वहीं, बेकिंग सोडा एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता है. ये मिट्टी में पनपने वाले बैक्टीरिया और इंफेक्शन के खतरे को कम करने और pH लेवल को बैलेंस रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: पूजा के लिए खरीदे गेंदे के फूल जल्दी मुरझा जाते हैं? अपनाएं ये 4 टिप्स, ताजा और खिलखिलाते रहेंगे फूल

यह भी पढ़ें: DIY Rug Ideas: पुरानी टी-शर्ट, साड़ी और जींस से तैयार करें DIY डिजाइनर कारपेट, कम खर्च में बदल जाएगा घर का लुक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button