खबर

शाम के समय घर आती हैं मां लक्ष्मी, एस्ट्रोलॉजर ने बताया इस समय भूलकर भी न करें ये 5 काम, रुक जाएगी बरकत | Sham ke samay kya nahi karna chahiye astrologer ruchi shares 5 Things to avoid



हिंदू धर्म में शाम का समय बेहद खास माना जाता है. मान्यता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है. ऐसे में खासकर शाम के वक्त घर में हमेशा साफ-सफाई रखने की सलाह दी जाती है. इससे अलग कुछ कामों से परहेज करने की भी सलाह दी जाती है. इसी को लेकर स्ट्रोलॉजर रुचि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 5 ऐसे काम बताए हैं, जिन्हें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम के समय करने से बचना चाहिए. स्ट्रोलॉजर बताती हैं कि शाम के वक्त ये 5 काम करने से मां लक्ष्मी रुष्ठ हो सकती हैं और घर में दरिद्रता बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

शाम के समय नहीं करने चाहिए ये 5 काम 

नहाने से बचें

एस्ट्रोलॉजर रुचि के अनुसार, शाम का समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है. इसलिए इस समय नहाने से बचना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति सुबह नहाकर काम पर गया है, तो शाम को घर लौटने के बाद जरूरत पड़ने पर नहा सकता है. बस शाम को नहाते हुए शरीर की मैल न उतारें.

सोने से बचें

एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, शाम के वक्त सोने से बचना चाहिए. ये वक्त मां लक्ष्मी के स्वागत का होता है. ऐसे में घर के लोगों को जागकर रहना चाहिए और घर में साफ-सफाई के साथ अच्छा माहौल बनाए रखना चाहिए.

कपड़े धोने से बचें

एस्ट्रोलॉजर आगे कहती हैं, दिनभर मेहनत करने के बाद घर लौटने पर पहने हुए कपड़ों को शाम के समय धोने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए दिनभर की मेहनत के प्रति सम्मान रखना चाहिए. आपने दिनभर जिन कपड़ों को पहनकर मेहनत की है, उन्हें शाम के समय धोने से बचें. 

घर से बाहर न निकालें कूड़ा

एस्ट्रोलॉजर रुचि के अनुसार, शाम के समय घर से कूड़ा बाहर नहीं निकालना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि कूड़ेदान में अलक्ष्मी का वास होता है, जिन्हें मां लक्ष्मी की बहन माना जाता है. ऐसे में शाम के समय कूड़ा बाहर निकालने को दरिद्रता से जोड़कर देखा जाता है.

किसी को न दें सफेद चीजें

इन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर कहती हैं कि शाम के समय किसी को सफेद रंग की चीजें देने से भी बचना चाहिए. ज्योतिष में सफेद रंग का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. शुक्र को सुख-सुविधा, वैभव और ऐश्वर्य का कारक बताया गया है. वहीं, मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है. ऐसे में शाम के समय सफेद चीजें देने से बचने की सलाह दी जाती है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- धनतेरस कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button