खबर

दिल्ली-यूपी में अक्टूबर और नवंबर में 4 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें त्योहारों के हिसाब से ड्राई डे की पूरी लिस्ट | dry days list in october november 2026 check liquor shop closed date on dussehra diwali guru nanak jayanti in delhi uttar pradesh



Delhi-UP Dry Days List: त्योहारी सीजन और महत्वपूर्ण जयंतियों के मद्देनजर आबकारी विभागों ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए ड्राई डे की तारीखें जारी कर दी हैं. अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान महर्षि वाल्मीकि जयंती, दशहरा, दीपावली और गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शराब और बीयर की खुदरा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. अगर आप भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र या यूपी के किसी जिले में हैं, तो पहले से ही ड्राई डे की इन तारीखों की पूरी सूची नोट कर लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

अक्टूबर और नवंबर 2026 के बचे हुए महीनों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अंदर शराब की दुकानें किन-किन तारीखों पर बंद रहेगी, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है.

 दिल्ली में ड्राई डे की अहम तारीख

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के आधिकारिक कैलेंडर और आदेशों के मुताबिक, आगामी महीनों में इन प्रमुख अवसरों पर दिल्ली में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी.

अक्टूबर 2026

  •  20 अक्टूबर 2026 यानी मंगलवार: विजयादशमी पर्व पर दिल्ली में ड्राई-डे घोषित किया गया है, जिसके तहत सभी रिटेल बीयर व शराब की दुकानें बंद रहेंगी.
  •  26 अक्टूबर 2026 यानी सोमवार: महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर दिल्ली भर में शराब की खुदरा दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी.

 नवंबर 2026

  •  8 नवंबर 2026 यानी रविवार: दीपावली के शुभ अवसर पर दिल्ली के सभी रिटेल आउटलेट्स, बार और ठेके बंद रहेंगे.
  • 24 नवंबर 2026 यानी मंगलवार: गुरु नानक जयंती यानी प्रकाश पर्व के अवसर पर आबकारी नियमों के तहत शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

दिसंबर 2026

  • 25 दिसंबर यानी शुक्रवार: क्रिसमस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी.

यूपी में शराब की दुकानें बंद रहने की तारीख

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के नियमों और त्योहारों की छुट्टियों के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और मेरठ समेत पूरे राज्य में निम्नलिखित तारीखों पर ड्राई डे लागू रहेगा.

  • 20 अक्टूबर 2026 यानी मंगलवार: विजयादशमी 
  • 24 अक्टूबर यानी शनिवार: महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 08 नवंबर यानी रविवार: दीपावली
  • 24 नवंबर यानी मंगलवार: गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर यानी शुक्रवार: क्रिसमस




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button