खबर

36.47 KM का माइलेज, कीमत 4.77 लाख से शुरू, दिवाली में घर लाने के लिए बेस्ट CNG कारें | upto 36 47-KM-mileage-cng-cars-in-india-for diwali buy-dzire-swift-baleno price starting 4-77-lakh



भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है. जल्द ही दिवाली आने वाली है. ऐसे में कई लोग कार खरीदने का प्लान करते हैं. हालांकि, पेट्रोल की बढ़ती कीमत और कम होते माइलेज की वजह से कई लोग इसका ऑप्शन भी सोचते हैं. ऐसे में CNG कार बढ़िया ऑप्शन हैं. खासतौर पर उनके लिए जो रोज लंबी दूरी तय करते हैं और फ्यूल पर होने वाले खर्च को भी कम रखना चाहते हैं. मार्केट में कई ऐसी गाड़ियां हैं जो शानदार माइलेज के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के भी ऑप्शन के साथ आती हैं. कंपनी की माने तो ये कारें आसानी से 36.47 km/kg तक माइलेज दे सकती हैं. आइए आपको यहां पर बेस्ट CNG कारों के बारे में बताते हैं. इस लिस्ट में Maruti Suzuki Swift से लेकर Tata Tiago तक शामिल हैं.

Maruti Suzuki Dzire CNG

Maruti Suzuki Dzire इस सूची में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है. इसके CNG-AMT वेरिएंट के लिए 36.47 km/kg का दावा किया गया है. ये उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है, जिन्हें रोजाना ऑफिस आने-जाने या लंबी दूरी तय करने के लिए सेडान कार चाहिए. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. CNG मोड में इसकी पावर 69 bhp और टॉर्क 101.8 Nm बताया गया है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. इसकी कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू होती है. 

Maruti Suzuki Swift CNG

Maruti Suzuki Swift उन लोगों के लिए है, जो छोटी और आसानी से चलने वाली हैचबैक कार चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि इसका CNG-AMT वेरिएंट 35.34 km/kg तक माइलेज देता है. इसकी कीमत 5.78 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 69 bhp की पावर और लगभग 102 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. ये गाड़ी उनके लिए बढ़िया ऑप्शन है जो शहर में रहते हैं और पार्किंग के लिए जगह कम है.

यह भी पढ़ें | Toyota Fortuner का धांसू एडिशन लॉन्च, फाइनेंस करवाने पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर

Maruti Suzuki Baleno CNG

हैचबैक में ज्यादा जगह और प्रीमियम डिजाइन चाहने वालों के लिए Maruti Suzuki Baleno CNG का ऑप्शन है. हाल ही में इसे लॉन्च किया गया है. कंपनी के अनुसार, इस कार  का CNG-AMT वेरिएंट 34.47 km/kg तक माइलेज देता है. इसमें भी 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है. CNG मोड में इसकी पावर 69 bhp और टॉर्क लगभग 102 Nm है. कार में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं. Baleno की एक बड़ी खासियत इसका प्रीमियम हैचबैक डिजाइन है. इसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है. 

Tata Tiago CNG

Tata Tiago CNG इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बजट-फ्रेंडली कार है. कंपनी दावा करती है कि इसका माइलेज 28.06 km/kg तक जाता है. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 74 bhp की पावर और 96.5 Nm का टॉर्क देता है. इस कार की खासियत ड्यूल-सिलेंडर CNG टैंक सिस्टम है. जिसकी वजह से बूट में सामान रखने के लिए अच्छी-खासी जगह मिल जाती है. Tata Tiago CNG में मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं. हालांकि, AMT का ऑप्शन सेलेक्टेड वेरिएंट में ही मिलता है. इसकी कीमत 4.77 लाख रुपये से शुरू होती है. 

Maruti Suzuki Grand Vitara CNG

इस लिस्ट में आखिरी लेकिन दमदार Maruti Suzuki Grand Vitara CNG है. ये उनके लिए जो एक SUV लेना चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि ये  26.6 km/kg तक माइलेज देती है. इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 87 bhp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. हालांकि, इसके लिमिटेड वेरिएंट ही CNG के साथ आते हैं. इसकी कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होती है.

Maruti Suzuki Grand Vitara CNG के अलावा आप Maruti Suzuki Victoris CNG की ओर भी जा सकते हैं जो 27.02 km/kg तक का माइलेज देने का दावा करती है. इसकी कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है. आपको बता दें कि ये कीमतें कार की शुरआती एक्स-शोरूम प्राइस हैं. ऑन-रोड और सीएनएजी वेरिएंट के लिए आपको ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें | 29 KM का माइलेज, 21 हजार रुपये में बुकिंग शुरू, आ गई Creta की दुश्मन!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button