खबर

जया बच्चन ने प्रोड्यूस किया था दूरदर्शन का ये पॉपुलर शो, बॉलीवुड के 9 जाने माने चेहरे आए थे नजर, अमीर परिवार की अनोखी कहानी ने खूब हंसाया | Jaya Bachchan produced this doordarshan popular show featured bollywood 9 well-known faces and rich family story make laughs



नई दिल्ली:

90 के दशक में डीडी मेट्रो एक ऐसा प्लेटफॉर्म था. जिसने दर्शकों को एक से एक एंटरटेनिंग ड्रामा शोज दिए. आज के समय भी दर्शक डीडी के सुपरहिट शोज को याद करते हैं. बता दे डीडी ने दर्शकों को कुछ ऐसी शोज भी दिए, जिनको लोग उस दौर में अपने परिवार के साथ बैठकर देखते थे. आज हम बात करेंगे ड्रामा शो देख भाई देख (Dekh Bhai Dekh) के बारे में, जिनने 90 के दशक में लोगों के बीच धूम मचा दी थी. यह शो 6 मई 1993 को डीडी मेट्रो पर शुरू हुआ था. वहीं इस शो को जया बच्चन ने अपने प्रोडक्शन हाउस की बैनर तले प्रोड्यूस किया था. शो का मशहूर टाइटल गीत उदित नारायण ने गाया था. जिसको अमित खन्ना ने लिखा था. इस शो ने सिनेमा जगत और टेलीविजन को काफी बड़े सितारे दिए, जिनमें कुछ एक्टर्स अभी भी बॉलीवुड में धाक जमाए हुए हैं. शो भारत के इतिहास में सबसे आईकॉनिक कॉमेडी शोज में से एक माना जाता है. शो ने दीवान परिवार के जरिए हर एक घर में अपनी एक खास जगह बना ली थी.

ये सितारे आए थे नजर

अगर इस शो के  कास्ट की बात करें तो इसमें सबसे पहले शिखर सुमन का नाम आता है. इसके अलावा अमर उपाध्याय और उर्वशी ढोलकिया, सतीश शाह, दिव्या सेठ, डेजी ईरानी, राखी टंडन, शम्मी, दिव्या सेठ, विशाल सिंह, सुषमा सेठ और एन के शिवपुरी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. शो की स्टार कास्ट काफी लंबी चौड़ी थी. शेखर सुमन के लिए वो दौर काफी मुश्किल भरा था. शेखर उस समय गंभीर किरदार करते थे. रिपोर्ट के अनुसार जब वह शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त उनका बड़ा बेटा गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. उन्होंने अपने निजी जीवन का दर्द और तनाव को दूर करने के लिए इस कॉमेडी शो को स्वीकार किया. यह  उनके करियर का हिट शो साबित हुआ. उर्वशी ढोलकिया आज के समय टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं. सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली इस एक्ट्रेस ने शो में संजू की गर्लफ्रेंड शिल्पा का किरदार निभाया था. रिपोर्ट के अनुसार उस समय उनकी उम्र सिर्फ 15 साल की थी. 

एपिसोड देखने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें | 3 साल की उम्र से काम, 8 महीने चली थी शादी, पति की मौत के बाद भी क्यों लगाती हैं सिंदूर? रेखा से जुड़ीं बातें

कहानी में क्या था खास

अगर इस शो की कहानी की बात करें तो यह परिवार के तीन पीढियां के आसपास घूमती है, जो मुंबई के बाहरी इलाकों में स्थित अपने पैतृक बंगले में संयुक्त परिवार में रहते हैं. शो में परिवार के रिश्तों में आई परेशानियां, माता-पिता के साथ संबंध, व्यापारिक समस्याएं और ससुराल वालों के संघर्षों को दिखाता है. रिपोर्ट के अनुसार यह भी खबर है कि शो के डायरेक्टर आनंद महेंद्रू ने बताया कि जया बच्चन ने शुरुआत में उनसे यूके के एक चैनल के लिए कॉमेडी शो बनाने के लिए कहा था. जब आनंद ने इस शो का पायलट एपिसोड बनाकर भेजा तो उसे देखकर अमिताभ बच्चन हंसते-हंसते ने गिर गए थे. इसके बाद शो को भारत में प्रसारित किया गया था, जो की सुपरहिट साबित हुआ.

पुलिस आ गई

दर्शकों के बीच कई बार शूटिंग से जुड़े किस्से भी आते रहे हैं. ऐसा ही एक किस्सा शो देख भाई देख की शूटिंग के समय का है. एक बार लंदन एयरपोर्ट पर बिना आधिकारिक अनुमति के एक सीन शूट हो रहा था. जिसमें शेखर सुमन अपनी को स्टार के पीछे भाग रहे थे. वहां खड़े एक आम नागरिक को लगा कि यह कोई असली अपराधी है और अपहरण की कोशिश कर रहा है. यह देखते ही उसने लंदन पुलिस को बुला लिया. बाद में बड़ी मुश्किल से मामला सुलझाया गया था.

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर के 6 खतरनाक किरदार, जिन्हें देखकर दर्शक भी सिहर उठे थे




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button