खबर

Aquarius Tarot Card Rashifal: नौकरी के साथ स्थान परिवर्तन की संभावना, आशंका होने पर अनुभवी व्यक्ति से लें सलाह | Tarot Card 11 October 2026 Aquarius Kumbh Tarot Card daily future predictions


Aquarius Tarot Card Rashifal: नौकरी के साथ स्थान परिवर्तन की संभावना, आशंका होने पर अनुभवी व्यक्ति से लें सलाह

Aquarius Aaj Ka Rashifal 11 October 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: जिस बात को लेकर मन में  ज्यादा आशंकित हो रहा है, उस बात को परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ साझा कर सकते हैं.किसी भी स्थिति में अपने मन पर दूसरों के विचार हावी न होने दे. अपने निर्णय स्वयं लें.यदि किसी कार्य या योजना की अधिक जानकारी नहीं है. तो उसे तुरंत करने का प्रयास न करें. पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर हासिल करें.बच्चों के शिक्षकों से उनकी गतिविधियों के बारे में जानने का प्रयास करें. यह उनके भविष्य के लिए बेहतर रहेगा. 

व्यवसायिक/ Professional

नई नौकरी की प्राप्ति की सूचना हर्षित कर सकती है. नौकरी की प्राप्ति के साथ स्थान परिवर्तन की संभावना भी नजर आ रही है. इस समय स्वयं को परिस्थिति  के अनुसार ढालने का प्रयास करें. जो कुछ कार्य संभव हो, उन्हें समय रहते पूरा करें. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में परिवर्तन लाएं. कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी छवि बनाने का प्रयास करें. उच्च अधिकारियों और सहयोगियों के साथ व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें. 

स्वास्थ्य/Health

लिवर संबंधी परेशानी होने पर ज्यादा तला-भुना न करें. सादा और सुपाच्य भोजन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance

प्रिय को उपहार देकर प्रसन्न कर सकते हैं. अनावश्यक खर्चों से बचकर रहे. 

रिश्ते/Relationship

आपके व्यवहार का आकर्षण नए लोगों को आकर्षित कर सकता है. कुछ लोगों से मित्रता लाभदायक रहेगी.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button