खबर

जयपुर में बैंक के बाहर नाइट ड्यूटी कर रहे पति के साथ खाना खाती पत्नी का वीडियो वायरल, लोग बोले- नजर ना लगे | A Meal of Love: Wife Brings Dinner for Bank Guard Husband in Jaipur, Heartwarming Video Goes Viral



Viral Video: मुंबई के रहने वाले ज्ञानद भट्ट ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 20 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एचडीएफसी बैंक के बाहर बैठकर एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी पत्नी के साथ डिनर करते हुए नजर आ रहा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘इस सादे से काम में कितनी खूबसूरती है. एक पत्नी अपने सिक्योरिटी गार्ड पति के लिए रात का खाना लेकर आती है, ताकि वे साथ में डिनर कर सकें और जो थोड़ा-बहुत समय उन्हें साथ मिलता है, उसे बिता सकें.

‘इसके पास सबकुछ है जो असल में मायने रखता है’

ज्ञानद ने कहा, ‘आज के जमाने में रिश्तों को करियर, स्टेटस और पैसे से मापा जाता है. हो सकता है कि दुनिया की नजर में इस आदमी के पास ज्यादा कुछ न हो, लेकिन शायद उसके पास वह सब कुछ है जो जिंदगी में असल में मायने रखता है. इस तस्वीर को देखकर मैं कह सकता हूं कि कुछ रिश्ते जमीन पर नहीं बनते, वे स्वर्ग में लिखे जाते हैं. इस कपल को किसी की नजर ना लगे.’

यहां देखें पूरा वीडियो:-

जयपुर की एनआरआई कॉलोनी की ब्रांच का वीडियो

वीडियो में नजर आ रहे बोर्ड के मुताबिक, यह वीडियो जयपुर की एनआरआई कॉलोनी में स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर का है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे खूबसूरत बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग बैंक के बाहर खाना खाने को गलत बता रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ‘यह सिक्योरिटी गार्ड भाग्यशाली है क्योंकि उसे साथ देने वाली पत्नी मिली है.’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उनके लिए खाना बनाते हैं, घर साफ करते हैं, जरूरतें पूरी करते हैं और उनकी रक्षा करते हैं. यह गुलामी या बिना पैसे का काम नहीं है, जैसा कि कुछ लोग हमें यकीन दिलाना चाहते हैं. इसीलिए वे खुश हैं, और कई लोग अपने करियर के बावजूद अच्छी जिंदगी जी रहे हैं.’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इसे दूसरों को छिपकर देखने की आदत कहते हैं. आपको यह वीडियो शूट और पोस्ट करने की इजाजत किसने दी? आपको लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए.’

चौथे यूजर ने लिखा, ‘यह बैंक के सामने बैठकर खाने की जगह नहीं है. सिक्योरिटी के लिए कोई और जगह होनी चाहिए. उसे अपनी सीमा पता होनी चाहिए.’

यह भी पढ़ें | विदेश जाने का मौका छोड़कर भारत में रुकने वाले एंटरप्रेन्योर का छलका दर्द, बोले- ‘कई बार लगा मैंने गलती की’

यह भी पढ़ें | ‘जिन्हें नौकरी की सख्त जरूरत हो, उन्हें काम पर मत रखो’; मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने समझाया इसका लॉजिक




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button