खबर

IPS रवीना त्यागी ने संभाली बाराबंकी SP की कुर्सी, कभी ‘रोम‍ियो’ ने मुंह पर फूंका था सिगरेट का धुआं | ips ravina tyagi barabanki sp anti romeo squad cigarette smoke incident up police


उत्तर प्रदेश कैडर की तेजतर्रार आईपीएस रवीना त्यागी ने बाराबंकी पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है. बाराबंकी एसपी का पदभार संभालने से पहले रवीना त्यागी ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया. ये वही महिला आईपीएस हैं, जिनसे यूपी के मनचले आज भी खौफ खाते हैं. साल 2017 में बरेली में एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को लीड करते हुए रवीना त्यागी ‘रोमियो’ पर कहर बनकर टूटी थीं. उसी दौरान एक मनचले द्वारा उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंकने का मामला सामने आया था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

बरेली में मनचलों की अभद्रता का शिकार

आजतक की एक खबर के अनुसार, बरेली में पोस्टिंग के दौरान आईपीएस रवीना त्यागी खुद मनचलों की अभद्रता का शिकार हो गई थीं. हुआ यह था कि एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को छात्राओं की शिकायत मिलने पर वे बरेली कॉलेज के बाहर खड़े आरोपी लड़के से पूछताछ करने गई थीं. तब वहां सिगरेट पी रहे एक मनचले युवक ने रौब दिखाते हुए आईपीएस रवीना त्यागी के मुंह पर ही सिगरेट का धुआं फूंक दिया था. 

IPS Ravina Tyagi, Barabanki SP

बाराबंकी एसपी का पदभार संभालने से पहले रवीना त्यागी ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया.                                                                          photo- Barabanki police

सादे कपड़ों में पहुंची थीं मौके पर

दरअसल, यूपी कैडर की 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी साल 2017 में बरेली में तैनाती के दौरान ट्रेनी आईपीएस थीं. एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को लीड करते हुए कॉलेज छात्राओं की शिकायत पर वे सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची थीं. उसी दौरान एक मनचले ने सिगरेट के धुएं वाली यह हिमाकत कर दी. बाद में पुलिस ने चार मनचले युवकों को हिरासत में लिया.  

यह भी पढ़ें- IPS रवीना त्यागी बाराबंकी की नई SP, नोएडा में जन्‍म, बीटेक के बाद UPSC में पाई AIR-170 
 

बाराबंकी की नई एसपी ने क्या कहा? 

बाराबंकी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई एसपी रवीना त्यागी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मीडिया से बातचीत में कहती हैं, ”मुझे जो पदभार सौंपा गया है, वह बाबा के आशीर्वाद से सफल होगा. बाराबंकी जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनकी हर संभव मदद करना पुलिस प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता रहेगी.”  

ips ravina tyagi barabanki sp

बाराबंकी की एसपी बनने से पहले आईपीएस रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर सेवाएं दे रही थीं.

कौन हैं आईपीएस रवीना त्यागी?

बाराबंकी की एसपी बनने से पहले आईपीएस रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर सेवाएं दे रही थीं. 7 अक्टूबर को उनका लखनऊ से बाराबंकी तबादला हुआ है. आईपीएस रवीना त्यागी नोएडा की रहने वाली हैं. उनका जन्म 5 नवंबर 1987 को हुआ था. रवीना त्यागी ने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और अखिल भारतीय स्तर पर 170वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं. 

यह भी पढ़ें- IPS रवीना त्यागी की व‍िदाई पर भावुक हुई स‍िपाही, ‘मैडम न जाओ…’ गीत फिर वायरल

यह भी पढ़ें- 12वीं में मिले थे सिर्फ 3 नंबर, अब DSP बने बृजेश परमार, पढ़ें IPS मनोज शर्मा जैसी कहानी  




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button