खबर

शेविंग के बाद हो जाते हैं इनग्रोन हेयर? स्किन एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से स्किन रहेगी सॉफ्ट | Baltod se kaise chutkara paye How do I get rid of ingrown hairs after shaving Know from expert



शेविंग या वैक्सिंग करने के बाद कुछ लोगों की स्किन पर छोटे-छोटे लाल पस वाले दाने दिखाई देने लगते हैं. इन दानों में कभी खुजली होती है तो कभी दर्द या जलन भी महसूस होती है. ज्यादातर मामलों में ये दाने इनग्रोन हेयर की वजह से होते हैं. आसान भाषा में समझें तो शेविंग या वैक्सिंग के बाद जब कोई बाल त्वचा से बाहर निकलने के बजाय मुड़कर वापस त्वचा के अंदर बढ़ने लगता है, तो उसे इनग्रोन हेयर कहा जाता है. अगर आपकी स्किन पर भी इस तरह के दाने हो जाते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस कोरियन फार्मासिस्ट केग्लो चोई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने इनग्रोन हेयर की समस्या को दूर करने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्यों होते हैं इनग्रोन हेयर?

एक्सपर्ट बताते हैं, शेविंग या वैक्सिंग के बाद बाल दोबारा बढ़ने लगते हैं. कई बार बाल बाहर की तरफ बढ़ने के बजाय मुड़कर त्वचा के अंदर ही बढ़ने लगता है. इससे उस जगह पर लाल दाना बन जाता है. अगर इसे बार-बार छेड़ा जाए तो बाद में वहां काले निशान भी पड़ जाते हैं. इसलिए अगर त्वचा पर ऐसा दाना हो गया है तो उसे नाखून से निकालने या दबाने की कोशिश न करें. ऐसा करने से परेशानी और बढ़ सकती है. 

तो क्या करें?

रोज त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं

सबसे पहले एक्सपर्ट रोज स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाने की सलाह देते हैं. ड्राई स्किन पर इनग्रोन हेयर की समस्या ज्यादा होती है. इसलिए रोजाना त्वचा को मॉइस्चराइज रखें. खासकर शेविंग या नहाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इससे स्किन में नमी बनी रहेगी.

सैलिसिलिक एसिड

केग्लो चोई के मुताबिक, इनग्रोन हेयर की समस्या में सैलिसिलिक एसिड वाले प्रोडक्ट मदद कर सकते हैं. सैलिसिलिक एसिड स्किन पोर्स में जमा गंदगी और ब्लॉकेज को साफ करने में मदद करता है. इससे बाल को बाहर की ओर बढ़ने के लिए जगह मिल सकती है और इस तरह इनग्रोन हेयर की समस्या कम हो सकती है.

ग्लाइकोलिक एसिड 

इससे अलग एक्सपर्ट ग्लाइकोलिक एसिड लगाने की सलाह देते हैं. ये डेड स्किन को हटाने में मदद करता है. इससे त्वचा साफ और मुलायम रहती है, साथ ही अंदर मुड़े हुए बाल को बाहर आने में मदद मिल सकती है.

शेविंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • इनग्रोन हेयर से बचने के लिए शेविंग करते समय त्वचा पर ज्यादा दबाव न डालें. 
  • एक ही जगह पर बार-बार शेव न करें.
  • शेविंग के लिए हमेशा साफ रेजर का इस्तेमाल करें. 
  • ड्राई शेव न करें. 
  • इन सब से अलग शेविंग के बाद त्वचा को अच्छी तरह मॉइस्चराइज जरूर करें.

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप इनग्रोन हेयर की समस्या से बच सकते हैं या उन्हें जल्दी ठीक कर सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- जांघों के अंदरूनी हिस्से का कालापन कैसे दूर करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया क्या लगाने से दूर होगी डार्कनेस







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button