
नई दिल्ली:
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर जब एक चार मंजिला इमारत ढही उस वक्त 4 महीने की प्रेग्नेंट गुलफसा बाथरूम में नहा रही थी. बाथरूम में घुसने से पहले उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा. वह बाथरूम में गई और एकदम से इमारत ढह गई और वह मलबे में दब गई. अब कोई चमत्कार ही उसे बचा सकता था. ये चमत्कार हुआ भी. मलबे में दबे होने के बावजूद उसने हिम्मद नहीं हारी और घरवालों को फोन कर बताया कि वह कहां फंसी है. प्रेग्नेंट गुलफसा बार-बार पीने के लिए पानी मांग रही थी. लेकिन उस तक पहुंच पाना बचाव दल के लिए बही बड़ी चुनौती थी.
मलबा काटकर बेहोश गुलफसा को बाहर निकाला
रेस्क्यू टीम फोन पर बताए मुताबिक, उसे मलबे में तलाश करती रही. आखिरकार वे लोग उस तक पहुंचने में कामयाब रहे. गुलफसा के चाचा सलीम के मुताबिक, उसने मलबे के नीचे से फोन करके बताया कि वह बाथरूम में है. जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसके बताए मुताबिक, दूसरी मंजिल की ऊंचाई का अनुमान लगाया और काफी कोशिशों के बाद उसके पास वे पहुंच भी गए. उन्होंने मलबा काटकर बेहोशी की हालत में उसे बाहर निकाला. उस तक पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं था. उसे मलबे से बाहर निकालकर तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

PTI फोटो.
घंटों तक मलबे में फंसी रही प्रेग्नेंट गुलफसा
एक बहुमंजिला इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोगों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. इस हादसे में चार महीने की प्रेग्नेंट गुलफसा की भी मौत हो गई. वह इमारत के मलबे में कई घंटों से फंसी हुई थी. राहत और बचाव दल काफी मशक्कत के बाद प्रेग्नेंट गुलफसा को मलबे से बाहर निकालने में कामयाब तो रहे लेकिन उसे बचा नहीं सके. रहा. उसे मलबे से निकालने के बाद इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रेग्नेंट महिला अपने माता-पिता के घर पर थी, तभी अचानक अपार्टमेंट की इमारत अचानक ढही और वह मलबे में दब गई. इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में गम का माहौल है.

PTI फोटो.
21 साल की प्रेग्नेंट लड़की की अस्पताल में मौत
गुलफसा महज 21 साल की थी. वह चार महीने की गर्भवती थी लेकिन अब उसकी मौत हो चुकी है. बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी. इस हादसे में प्रेग्नेंट गुलफसा और एक डेढ़ साल के एक बच्चे तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. वहीं 8 लोग घायल हुए हैं. ‘पीटीआई-भाषा को गुलफसा के रिश्तेदारों ने बताया कि घर वाले उसे प्यार से गुड़िया कहते थे. हादसे के समय वह बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर नहा रही थी, तभी इमारत ढहने से वह मलबे में दब गई थी.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-‘धम्म से आवाज आई फिर…’, सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने के बाद NDTV को लोगों ने बताई आंखों देखी





