खबर

केदारनाथ धाम में लगे नारे- सारे पंडित चोर, पुलिस चोर! कथित वसूली पर भड़के श्रद्धालुओं का भारी हंगामा | kedarnath devotees protest alleged extortion video viral



केदारनाथ धाम में देशभर से आस्था लेकर श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन बुधवार को मंदिर में प्रशासन की व्यवस्था के खिलाफ तीर्थ यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. वायरल वीडियो में केदारनाथ धाम के मंदिर परिसर में तीर्थयात्री “सारे पंडित चोर, पुलिस चोर” के नारे लगाते और भारी हंगामा करते नजर आ रहे हैं. श्रद्धालुओं का आरोप है कि कथित रूप से पूजा-पाठ व दर्शन के नाम पर यहां अवैध वसूली की जा रही है और जिस प्रशासन पर व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है वो खामोश बैठा है. इसके अलावा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ श्रद्धालुओं का ग्रुप मंदिर के ठीक सामने डांस करते हुए वीडियो शूट करा रहा है…जबकि केदारनाथ धाम में इस तरह से रील बनाने पर रोक लगी हुई है.  

आस्था के नाम पर कथित वसूली से नाराज हुए श्रद्धालु

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि केदारनाथ धाम पहुंचे तीर्थयात्री पंडा समाज की कार्यप्रणाली और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. श्रद्धालुओं का आरोप है कि बाबा केदार के दर्शन के लिए हकठिन यात्रा कर धाम पहुंचने वाले भक्तों को धार्मिक आस्था के नाम पर ठगा जा रहा है. दर्शन, विशेष पूजा-पाठ और अनुष्ठानों के नाम पर मनमानी धनराशि वसूलने का दबाव बनाया जा रहा है. श्रद्धालुओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान के घर में इस प्रकार का आर्थिंक उत्पीड़न और दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने मंदिर समिति से शुल्क व्यवस्था में तुरंत पारदर्शिता लाने की मांग की है.हालांकि NDTV वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

बाबा के दरबार में रील: मर्यादा तार-तार होने पर भी बढ़ा गुस्सा

तनाव के इसी माहौल के बीच केदारनाथ धाम से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विवाद को और ज्यादा गरमा दिया है. इस वीडियो में कुछ लोग केदारनाथ मंदिर के मुख्य प्रांगण में मर्यादा को ताक पर रखकर फिल्मी गानों पर डांस करते हुए रील बनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पुरोहित समाज में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जब मंदिर परिसर में रील बनाने और मोबाइल के बेजा इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लागू है, तो फिर प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे ये सब कैसे चल रहा है?

बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने दी सफाई

इन दोनों वायरल वीडियो से मचे हड़कंप के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने इस पर आधिकारिक सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के माध्यम से जो भी मामले और आरोप सामने आए हैं, समिति उन्हें बेहद गंभीरता से ले रही है और इस पर आवश्यक जांच व कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे धाम की धार्मिक मर्यादा और संयम बनाए रखें.
ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने से डर लगता है… रसिक दुलारी के परिजनों ने ऐसा क्यों कहा ?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button