

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कनॉट प्लेस के मशहूर रेस्टोरेंट ‘सागर रत्न’ में कांग्रेस सांसदों और INDIA गठबंधन के नेताओं के लिए लंच का आयोजन किया. लंच खत्म होते ही विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया. कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर बसों में बैठाया गया. दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है.
यह रेस्टोरेंट जनपथ पर है, जो निर्वाचन सदन से 1.2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. निर्वाचन सदन चुनाव आयोग का हेड ऑफिस है और 6 अक्टूबर को ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ ने इसी तरफ मार्च किया था. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में हुए इस विरोध मार्च का मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफ़े की मांग करना था.
ALL LIVE UPDATES…
ये भी पढ़ें-राहुल के प्लान-B से फिर गच्चा खा गई पुलिस, चुनाव आयोग के लिए निकले विपक्षी सांसद कैसे पहुंच गए आकाशवाणी भवन?
ये भी पढ़ें-चुनाव आयोग के खिलाफ AAP का मार्च कल, कांग्रेस और वामपंथी दल भी होंगे साथ





