खबर

घर के मंदिर में कितने मोर पंख रखने चाहिए? एस्ट्रोलॉजर रजत से जानिए मोर पंख कौन सी दीवार पर लगाना चाहिए | morpankh ghar me kaha lagaye where to keep peacock feathers in house mandir know tips from astrologer rajat sharma



Morpankh Kaha Rakhna Chahiye: मोरपंख वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व रखता है. माना जाता है कि इसे घर में रखने से  सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति बनी रहती है. कई लोग इसे घर में रखते हैं तो कुछ ऑफिस में भी रखते हैं. ऐसे में मोरपंख की सही दिशा भी बहुत महत्व रखती है. गलत दिशा में रखा गया मोरपंख से नकारात्मक प्रभाव भी मिल सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस दिशा की दीवार पर मोरपंख लगाना चाहिए. इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर रजत शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है.

धन और समृद्धि के लिए इस दिशा में लगाएं मोरपंख

एस्ट्रोलॉजर रजत के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा वाली दीवार में मोरपंख लगाने से घर में धन की कमी नहीं होती है. साथ ही राहु दोष से भी छुटकारा मिलता है. इसके अलावा इस दिशा में मोरपंख लगाने से अनावश्यक खर्च रुक जाते हैं.

बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए 

अगर आप बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाना चाहते हैं तो स्टडी रूम या उनकी किताबों में एक मोोरपंख रख दें. एस्ट्रोलॉजर रजत ऐसा करने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और उनका पढ़ाई में मन लगता है. साथ ही माता सरस्वती भी अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं.

घर में शांति के लिए

अगर घर के सदस्यों के बीच काफी कलह और अशांति बनी रहती है तो घर के लीविंग रूम या बेडरूम की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में मोरपंख लगा दें. एस्ट्रोलॉजर के अनुसार इससे घर में शांति बनी रहती है.

दक्षिण दिशा में मोर पंख लगाने से क्या होता है?

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में मोरपंख रखने से घर में नजर का नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है. साथ ही घर के सदस्यों को शत्रुओं से छुटकारा मिलता है.

घर के मंदिर में कितने मोर पंख रखने चाहिए?

मान्यताओं के अनुसार घर के मंदिर में 1, 3 या 5 विषम संख्या में मोर पंख रखना शुभ माना जाता है. मानाा जाता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर के सदस्यों में पॉजिटिविटी रहती है.

यह भी पढ़ें: पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया अचूक उपाय, इसे करने से बढ़ने लगेगी सेविंग्स

यह भी पढ़ें: तुलसी में कच्चा दूध, हल्दी का पानी, सिंदूर और मेहंदी चढ़ाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया अचूक उपाय






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button