खबर

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का मामला: आशुतोष महाराज फिर बयान से पलटे, बोले- मैं दबाव में था | avimukteshwaranand controversy ashutosh maharaj u-turn sexual harassment case india news



स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे यौन शोषण के आरोपों का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इस केस में शिकायत दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने अपने बयान को लेकर एक बार फिर पलटी मार दी है, जिससे विवाद और गहरा गया है. आशुतोष महाराज ने पहले मुकदमा दर्ज करवाया था, फिर कुछ दिन पहले इस केस को फर्जी बताया. अब वे एक बार फिर अपने ही आरोपों पर कायम नजर आ रहे हैं और मामले को आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं.

बयान से पलटे आशुतोष महाराज

आशुतोष महाराज ने हाल ही में दिए गए अपने एनडीटीवी को इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पहले जो बयान दिया था, वह दबाव में था. उनका कहना है कि वे उस समय डरे हुए थे और सही बात सामने नहीं रख पाए थे. अब वे अपने पुराने आरोपों पर कायम हैं और इस केस को वापस लेने से इनकार कर रहे हैं.

दबाव और डर का किया जिक्र

महाराज के मुताबिक, उन पर कई तरह का मानसिक दबाव बनाया गया था. उन्होंने कहा कि उन्हें इतना डराया‑धमकाया गया कि उनकी मानसिक स्थिति तक बिगड़ गई थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि उस दौरान वे आत्महत्या जैसे कदम के बारे में भी सोचने लगे थे.

पत्रकारों और यूट्यूबर्स पर आरोप

आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया कि कुछ कथित पत्रकारों और यूट्यूबर्स ने उन पर दबाव बनाया. उनके अनुसार, इसी दबाव के चलते उन्हें बयान बदलने के लिए मजबूर किया गया था. उन्होंने कहा कि अब वे इन सभी बातों को खुलकर सामने ला रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गद्दी का महंत बनाने और बड़े नेताओं से मिलवाने जैसे लालच दिए गए थे. साथ ही, उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने की धमकियां भी मिलीं. उनका कहना है कि इन्हीं परिस्थितियों में उन्होंने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उनकी बात गलत तरीके से सामने आई.

स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ साजिश का आरोप

आशुतोष महाराज ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ साजिश रची जा रही है. उन्होंने आशंका जताई कि उनके गुरु को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो सकती है. साथ ही, उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ ऐसे सबूत हैं, जिन्हें जांच एजेंसियां देख सकती हैं.

मामले को गंभीर बताते हुए महाराज ने प्रशासन से अपने गुरु की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनकी हाल ही में अपने गुरु और अन्य शिष्यों से बात हुई है और उन्हें सच्चाई के साथ खड़े रहने का आशीर्वाद मिला है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button