
बिहार के वैशाली जिले की डीएम आईएएस वर्षा सिंह के वीडियो-तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें वे रात को एक खटिया पर बैठी नजर आ रही हैं. मामला लोगों को बांध में बढ़ते जल स्तर के खतरे से बचाने का है. डीएम वर्षा सिंह ने खुद मोर्चा संभाल रखा है. पूरी रात बांध की निगरानी करते हुए राहत कार्यों का नेतृत्व किया. उनकी यह तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इन दिनों बिहार में नदी-नाले ऊफान पर हैं. गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लालगंज प्रखंड की यूसुफपुर पंचायत के पीरापुर वार्ड-5 स्थित रिंग बांध में कई जगह रिसाव और कटाव शुरू हो गया.
सूचना मिलते ही वैशाली जिलाधिकारी IAS वर्षा सिंह देर रात मौके पर पहुंचीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों और स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव और मरम्मत कार्य शुरू कराया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने केवल निर्देश देकर लौटने के बजाय खुद घटनास्थल पर डेरा डाल दिया. अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर लगातार हालात पर नजर रखी गई, ताकि बांध को किसी भी बड़ी क्षति से बचाया जा सके.

ias varsha singh vaishali dm: बाढ़ संकट में मैदान में उतरीं DM वर्षा सिंह, सुबह 4 बजे तक करती रहीं निगरानी
रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चला अभियान
रिंग बांध को सुरक्षित करने के लिए रात 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक लगातार अभियान चला. तकनीकी टीम, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मिलकर रिसाव वाले हिस्सों को नियंत्रित करने में जुटे रहे. इस दौरान वर्षा सिंह खटिया पर बैठकर हर गतिविधि की निगरानी करती रहीं. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति पर लगातार नजर रखी. प्रशासन के अनुसार, रिसाव और कटाव वाले सभी संवेदनशील स्थानों को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ी क्षति टल गई.

IAS वर्षा सिंह की सादगी की चर्चा, रात भर बचाती रहीं बांध
गांव की बेटी से IAS बनने तक का सफर
वर्षा सिंह ने बिहार के एक छोटे से गांव से आईएएस अफसर बनने तक का सफर तय किया है. वे मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के सुदूर गांव बोरना की रहने वाली हैं. वर्षा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1986 को हुआ था. वे बिहार कैडर की 2016 बैच की IAS अधिकारी हैं. प्रशिक्षण के दौरान उनकी पहली नियुक्ति गोपालगंज में सदर एसडीएम के रूप में हुई. इसके बाद उन्होंने अरवल जिले की जिलाधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली. वैशाली की डीएम बनने से पहले वे नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थीं.
यह भी पढ़ें- IAS अनु कुमारी ने छोड़ा तिरुवनंतपुरम DM पद, विदाई पर भावुक हुईं हरियाणा की UPSC टॉपर बेटी
यह भी पढ़ें- IAS गौरव दहिया की 2 बीवी की वजह से गई नौकरी, AIIMS दिल्ली से डॉक्टरी, UPSC में 76वीं रैंक





