खबर

अंजीर कैसे बनता है? जानिए पेड़ से लेकर आपकी थाली तक का दिलचस्प सफर | Dry Anjeer Making Process In Factory Dry Fig Anjeer Kaise Banta Hai


शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम सभी फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना पसंद करते हैं. अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से खाया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस स्वादिष्ट और सेहतमंद अंजीर को आप बड़े चाव से खाते हैं, वह खेतों से निकलकर आपकी किचन तक कैसे पहुंचता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि ड्राई फ्रूट्स में शामिल इस फल को फैक्ट्रियों में किस तरह तैयार किया जाता है. अंजीर का यह सफर खेती से शुरू होकर कई दिलचस्प चरणों से गुजरता है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इस पूरी प्रकिया को (Process Decoder) नामक यूट्यूब चैनल पर दिखाया गया है.

​खेतों से होती है अंजीर की शुरुआत-

अंजीर की कहानी पेड़ों से शुरू होती है. इसकी खेती बड़े पैमाने पर उन इलाकों में की जाती है जहां का मौसम इसके अनुकूल हो. किसान पेड़ों से पूरी तरह पके हुए ताजे अंजीर के फलों को चुन-चुनकर तोड़ते हैं. ताजे अंजीर बहुत ही नाजुक होते हैं, इसलिए इन्हें बहुत सावधानी से तोड़ा जाता है ताकि ये खराब न हों. पेड़ों से तोड़ने के बाद इन फलों को इकट्ठा करके आगे की प्रक्रिया के लिए प्रोसेसिंग यूनिट या फैक्ट्री में भेजा जाता  है.

यहां देखें वीडियो- 

​फैक्ट्री में सफाई और छंटाई का काम-

जब ताजे अंजीर फैक्ट्री में पहुंचते हैं, तो सबसे पहले इनकी छंटाई की जाती है. इस चरण में सड़े-गले या खराब फलों को अलग कर दिया जाता है, ताकि केवल अच्छी क्वालिटी के अंजीर ही आगे प्रोसेस हो सकें. इसके बाद फलों को बड़े पैमाने पर साफ पानी से अच्छी तरह धोया जाता है ताकि उन पर लगी धूल, मिट्टी और गंदगी पूरी तरह साफ हो जाए. सफाई का यह काम बहुत ही स्वच्छता के साथ किया जाता है ताकि खाने में शुद्धता बनी रहे.

​सुखाने की प्रक्रिया- 

ताजे अंजीर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और उन्हें ‘ड्राई अंजीर‘ में बदलने के लिए सुखाना सबसे जरूरी हिस्सा है. फैक्ट्री में इन फलों को धूप में या विशेष मशीनों की मदद से सुखाया जाता है. इस प्रक्रिया में अंजीर के अंदर का एक्स्ट्रा पानी या नमी पूरी तरह सूख जाती है. नमी सूखने के बाद ये फल सिकुड़ जाते हैं और इनका रंग लाइट गोल्डन हो जाता है. यही वह रूप है जिसे हम बाजार में सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट के रूप में खरीदते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

​पैकेजिंग और बाजार में सप्लाई-

सूखने के बाद अंजीर की क्वालिटी की दोबारा जांच की जाती है. इसके बाद इन्हें आकार और वजन के हिसाब से अलग-अलग ग्रेड में बांटा जाता है. लास्ट में, साफ-सुथरे पैकेटों में पैक करके इन्हें बाजारों में भेजा जाता है, जहां से ये आपकी थाली तक पहुंचते हैं.

ड्राई अंजीर खाने के फायदे-

  • फाइबर से भरपूर होता है.
  • पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
  • आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम का अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.

ये भी पढ़ें- सेहत का पावरहाउस है स्प्राउट्स इडली, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button